)
राहुत सांकृत्यान की फिल्म रणबाली का ट्रेलर रिलीज हो गया है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म का तेलुगु ट्रेलर रिलीज हुई है. 3 मिनट 56 सेकंड के ट्रेलर ब्रिटिश शासन के दौरान अकाल, शोषण और उसके खिलाफ के संघर्ष को दिखाया गया है.
ट्रेलर की शुरुआत में सिंगनामला पहाड़ी के राणाबाली की विरासत का जश्न मनाने वाला है. लोककथा में बताया कि सालों पहले एक महिला ने गुफा में उसे जन्म दिया था. जल्द ही भविष्यवाणी की जाती है कि उनका भाग्य महानता से लिखा है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह जिस गांव में रहते हैं वहां के लोगों को अंग्रेजों के लिए मजदूरी करनी होती है, अग्रेंज उनके साथ दुर्व्यहार करते हैं.
रणबाली सोचता है कि आखिर ये अंग्रोजों का इस गांव पर अधिकार क्यों है. रणबाली की पत्नी जयम्मा है, सास ने उसे घर का वारिस जल्द देने के लिए कहा है. वहीं गांव पर अकाल का खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में जीवन में खुशियों के पल बहुत ही कम है. रणबाली गांव को अंग्रेजों से बचाने की कसम खाता है.
सोशल मीडिया पर रणबाली के ट्रेलर को लेकर काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में एक्शन और इमोशन दोनों ही देखने को मिल रहे हैं. एक्शन और इमोशन के बीच रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री कहानी के फ्लो को आगे बढ़ा रही है. ये पीरियड ड्रामा फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.
रणबाली फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो कि द ग्रेट मद्रास अकाल पर आधारित है. इस अकाल में 80 से 90 लाख लोगों की जान चली गई थी. 1876 से 1878 के बीच दक्षिण भारत में बारिश ना के बराबर हुई थी. जिस वजह से फसल बर्बाद हो गई थी. अकाला की वजह से 80 से 90 लाख लोगों की जान चली गई थी. द ग्रेट मद्रास अकाल का कारण केवल सूखा नहीं था. ब्रिटिश शासन की आर्थिक नीतियों ने इस ज्यादा भयावह बना दिया था.
भारत में भीषण अकाल के दौरान भी भारत से अनाज का निर्यात होता था. इस वजह से अकाल वाले हिस्से में अनाज महंगा हो गया था. उस समय जमाखोरी भी एक बड़ी समस्या बन गई थी. बिजनेसमैन ने अनाज जमा करना शुरू कर दिया था.