App

'यह पहले भी होता था और आगे भी होगा...' कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'जबरदस्ती हो या मर्जी, ऐसा होता है'

फिल्म इंडस्ट्री में 'कास्टिंग काउच' के अस्तित्व को लेकर सालों से बहस चल रही है. अब इस पर हाल ही में साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन बड़ा खुलासा किया और इस बहस को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि 'यही सच्चाई है. चाहे जबरदस्ती हो, अपनी मर्जी से हो, या यूं ही. ऐसा होता रहा है और हो रहा है. कोई इससे इनकार नहीं कर सकता.'

'यह पहले भी होता था और आगे भी होगा...' कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'जबरदस्ती हो या मर्जी, ऐसा होता है'
Image Credit: कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का खुलासा

काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में 'कास्टिंग काउच' को लेकर चर्चा होती रहती है. कुछ कलाकारों ने इंडस्ट्री में इसके होने से इनकार किया, तो कुछ का मानना है कि यह मौजूद तो है, लेकिन उन्हें कभी इसका सामना नहीं करना पड़ा. इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने डरावने किस्से सुनाए हैं कि कैसे पुरुष लीड एक्टर्स और निर्देशकों द्वारा महिला कलाकारों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है.

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की 'हेमा कमेटी' की रिपोर्ट का एक हिस्सा भी इस विषय पर केंद्रित था. साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद है और इसके साथ ही यह भी कहा कि शोषण के मामले में लिंग कोई मायने नहीं रखता.

फिल्म इंडस्ट्री में 'कास्टिंग काउच' पर क्या बोलीं राम्या कृष्णन?

फिल्म इंडस्ट्री में 'कास्टिंग काउच' पर राम्या कृष्णन से पूछा गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में 'कास्टिंग काउच' जैसी कोई चीज है, जैसा कि अक्सर चर्चा होती रहती है. उन्होंने जवाब दिया, 'एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) को ही देख लीजिए. यह अमेरिका जैसी जगह पर भी हुआ, जहां महिलाएं काफी आगे हैं. फिर भी उन्हें ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा. इसलिए आप यह नहीं कह सकते कि यहां ऐसा नहीं होता. यह होता है, पहले भी होता था और आगे भी होता रहेगा. लेकिन यह कैसे होता है और क्या आपको 'हां' या 'ना' कहने का विकल्प दिया जाता है या नहीं, यह समय के साथ बदल सकता है.'

बाहुबली की शिवगामी देवी बनकर देशभर में छाईं राम्या कृष्णनन, हिंदी फिल्मों  में भी जीता दर्शकों का दिल

अपनी बात को साफ शब्दों में रखते हुए राम्या ने आगे कहा, 'यही सच्चाई है. चाहे जबरदस्ती हो, अपनी मर्जी से हो या यूं ही. ऐसा होता रहा है और हो रहा है. कोई इससे इनकार नहीं कर सकता. क्योंकि हमारा पेशा ग्लैमरस है, इसलिए लोग इस पर बात करते हैं. लेकिन बाहर भी कितनी ही महिलाएं ऐसी चीजों का सामना करती हैं? यह हर जगह होता है और इसमें लिंग का कोई भेदभाव नहीं है.' दिलचस्प बात यह है कि उनके पति कृष्णा वामसी की 2002 की हिट फिल्म 'खड्गम' (Khadgam) में भी इस मुद्दे को दिखाया गया है. इसमें संगीता द्वारा निभाया गया 'सीतामहालक्ष्मी' का किरदार एक ऐसी उभरती हुई अभिनेत्री का है, जिसे लगता है कि उसके पास बात मानने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था.

पति संग काम नहीं कर सकतीं बाहुबली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन, जानें क्यों? - ramya  krishnan birthday why baahubali actress cant work with husband Krishna  Vamsi tmovp - AajTak

सेट पर वॉशरूम का न होना

पॉडकास्ट पर एक अलग बातचीत में राम्या ने बताया कि हाल के समय तक फिल्म सेट पर प्राइवेसी या कपड़े बदलने और फ्रेश होने के लिए सुरक्षित जगह जैसी कोई सुविधा नहीं होती थी. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब उनके जैसी अभिनेत्रियों को एंबेसडर कार में बैठकर बोतल में ही फ्रेश होना पड़ता था, क्योंकि तब कोई कारवां या वॉशरूम नहीं होते थे. 

उन्होंने यह भी याद किया कि समय बचाने के लिए वे अक्सर कार में ही खुद अपना मेकअप कर लेती थीं, जबकि उस समय उनके साथ कोई मेकअप आर्टिस्ट मौजूद नहीं होता था. जब उनसे पूछा गया कि क्या आज के कलाकारों के लिए चीजें आसान हैं, तो राम्या हंस पड़ीं और बोलीं कि आज के कलाकार बहुत 'खुशनसीब' हैं, क्योंकि उन्हें उन समस्याओं का 'चौथाई हिस्सा' भी नहीं झेलना पड़ता, जिनका सामना उस दौर के कलाकारों को करना पड़ता था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More