App

आजम खान की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, ED आज देगी जवाब; दोपहर बाद आ सकता है अंतरिम आदेश

आजम खान की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. ED आज हलफनामा दाखिल करेगी. दोपहर बाद आ सकता है अंतरिम आदेश.

आजम खान की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, ED आज देगी जवाब; दोपहर बाद आ सकता है अंतरिम आदेश
Image Credit: Azam Khan

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) की गिरफ्तारी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. आज इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अपना पक्ष रखना है. हाईकोर्ट ने ED से कहा है कि वह आज हलफनामा दाखिल कर बताए कि आजम खान ने जांच में सहयोग नहीं किया, इसके क्या सबूत हैं. 

दोपहर बाद अंतरिम आदेश सुना सकता है कोर्ट

इसके साथ ही एजेंसी को गिरफ्तारी के दौरान अपनाई गई पूरी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी भी कोर्ट को देनी होगी. बताया जा रहा है कि ED का हलफनामा आने और दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट आज दोपहर बाद इस मामले में अंतरिम आदेश सुना सकता है. ईडी केस मेंसोमवार को भी कोर्ट में लंबी जिरह हुई थी. आजम खान के वकील ने भी अपना पक्ष रखा था.

क्या है आजम खान का आरोप?

आजम खान की ओर से 31 अक्टूबर को रामपुर जेल के बाहर हुई गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी से पहले नोटिस देने की अनिवार्य प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया गया है.

कौन-कौन कर रहा है बहस?

इस मामले की सुनवाई जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की बेंच कर रही है. आजम खान की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और इमरान उल्ला ने पक्ष रखा है. वहीं, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और वरिष्ठ अधिवक्ता जोहेब हुसैन ने याचिका का विरोध किया है.

ईडी के हलफनामे के बाद आजम खान के वकील भी अपना जवाब दे सकते हैं.इसके बाद कोर्ट आगे का फैसला लेगा. फिलहाल सबकी नजरें ED के जवाब और हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर टिकी हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More