App

यश नहीं, इस एक्टर की आवाज में थिएटर में गूंज रहे हैं रावण के डायलॉग, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया ऐसा फैसला

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी है. फिल्म के VFX की इंटरनेट पर काफी तारीफ हो रही है. रावण के किरदार में यश काफी अच्छी हिंदी बोल लेते हैं, लेकिन फिर भी फिल्म में उनकी आवाज को डब किया गया है. आइए जानते हैं किस एक्टर ने उनकी आवाज को डब किया और क्यों?

यश नहीं, इस एक्टर की आवाज में थिएटर में गूंज रहे हैं रावण के डायलॉग, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया ऐसा फैसला
Image Credit: यश की दमदार आवाज के पीछे है इस एक्टर का जादू

नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट फिल्म रामायण की तारीफ हो रही है. फिल्म के VFX लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इंटरनेट पर लोगों को राम से ज्यादा रावण के किरदार में यश का काम पसंद आ रहा है. थिएटर में यश की आवाज में गूंज रहे डायलॉग की आवाज यश नहीं है. बल्कि उनके डायलॉग को डब कराया गया है.

शरद केलकर ने दी आवाज

हिंदी रामायण में लोग रावण के डायलॉग की तारीफ कर रहे हैं. उनकी दमदार आवाज की तारीफ कर रहे हैं. दरअसल यह यश की आवाज नहीं बल्कि शरद केलकर की आवाज है. हिंदी वर्जन में शरद ने रावण की आवाज दी है. यश खुद बहुत अच्छी हिंदी बोल लेते हैं, इसके बाद भी उनकी आवाज को क्यों डब किया गया है.

हिंदी बोलने वाले यश की आवाज को क्यों किया डब?

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में शरद केलकर ने बताया कि यश ने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है. इस रोल के लिए वह सबसे बढ़िया पसंद हैं. उन्होंने रावण के किरदार को अच्छे से समझा है. उनके लिए डबिंग करना इतना आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए यह काफी मजेदार था, क्योंकि यश काफी अच्छी हिंदी बोलते हैं. यश ज्यादातर कन्नड़ भाषा बोलते हैं. ऐसे में उनकी बोली में एक खास लहजा है. उनका ये खास लहजा हिंदी शब्दों के साथ उनकी रिदम में मुश्किल पैदा कर रही थी. ऐसे में पूरी टीम को लगा कि हिंदी वर्जन में उनकी आवाज को डब करने की जरूरत है. कन्नड़ में उन्होंने बेहद शानदार काम किया है. उनकी खुद की आवाज भी बेहद शानदार है.

डबिंग के दौरान यश और शरद केलकर एक दूसरे का साथ मिलकर काम किया. शरद ने बताया कि यश बहुत ही मिलनसार हैं. डबिंग के दौरान उन्होंने उनके काफी सुझाव दिया है. पूरी टीम एक विजन के साथ काम कर रही थी, ताकि हिंदी दर्शक को अच्छा एक्सपीरियंस मिले.

फिल्म में दिखाया गया रावण के बचपन का किस्सा

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में ना केवल रावण की निगेटिव शक्ति के बारे में दिखाया है. बल्कि रावण के अतीत के बारे में भी दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया है कि रावण कहा से आया और उनके साथ क्या-क्या घटना घटी थी.

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है अच्छा प्रदर्शन

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण राइज ऑफ दा लीजेंड थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More