App

Hanuman Chalisa Out: रामायण की 'श्री हनुमान चालीसा' हुई रिलीज, गूंजी दिलजीत दोसांझ और सुखविंदर सिंह की आवाज

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पोस्ट-क्रेडिट सीन ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें सनी देओल हनुमान जी के रूप में एंट्री ले रहे हैं. इसके साथ ही ए.आर. रहमान का 'हनुमान चालीसा' ट्रैक भी रिलीज कर दिया गया है.

Hanuman Chalisa Out: रामायण की 'श्री हनुमान चालीसा' हुई रिलीज, गूंजी दिलजीत दोसांझ और सुखविंदर सिंह की आवाज
Image Credit: टी-सीरीज पर आउट हुआ 'श्री हनुमान चालीसा', जानिए किन दिग्गज गायकों ने दी है अपनी आवाज (YT- T-Series)

सिनेमा प्रेमियों के बीच इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की कहानी, वीएफएक्स और स्टार कास्ट के साथ-साथ अब इसका संगीत भी चर्चा का केंद्र बन गया है. मेकर्स ने फिल्म का सबसे अहम और दिव्य ट्रैक 'श्री हनुमान चालीसा' आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया है. संगीत की दुनिया के दो बड़े दिग्गज एआर रहमान और हंस जिमर द्वारा तैयार किए गए इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसे यूथ बेहद पसंद कर रहा है.

फिल्म के इस खास गाने को संगीत के जादूगर एआर रहमान और ऑस्कर विनर हंस ज़िमर ने मिलकर तैयार किया है. इस दिव्य ट्रैक को भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय गायकों जैसे दिलजीत दोसांझ, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है. इसके शानदार बोल जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं. टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब और सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं.

श्री हनुमान चालीसा में धुरंधर सिंगर की आवाज

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें देश के चुनिंदा और बेहतरीन कलाकारों ने अपना योगदान दिया है. गिटार पर प्रसन्ना, सितार पर असद खान, वीणा पर पुन्या श्रीनिवास और बांसुरी पर कमलाकर ने इस ट्रैक में चार चांद लगा दिए हैं. इसके अलावा, कॉरस की गूंज ने इस हनुमान चालीसा को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. चेन्नई और मुंबई के पंचथान रिकॉर्ड इन स्टूडियो में इसे बेहद बारीकी से रिकॉर्ड और मिक्स किया गया है, जिससे इसका साउंड इफेक्ट बिल्कुल हॉलीवुड फिल्मों जैसा भव्य महसूस होता है.

देखें वीडियो-

 

सनी देओल के किरदार और फिल्म से जुड़ाव

यह हनुमान चालीसा फिल्म में भगवान हनुमान के रूप में नजर आ रहे अभिनेता सनी देओल के किरदार के साथ पूरी तरह मेल खाती है. फिल्म में हनुमान जी की शक्ति, भक्ति और मासूमियत को पर्दे पर उतारने में इस बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने का बहुत बड़ा हाथ है. जब यह गाना सिनेमाघरों में बजता है, तो दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और पूरा थिएटर 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More