SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रामायण' के इस सीन को देख रो पड़े बादशाह! रणबीर कपूर की फिल्म को बताया शानदार, बोले इस गाने पर बजेंगी तालियां

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को देखने के बाद तो रैपर बादशाह उसके फैन ही हो गए. हाल ही में उन्होंने रणबीर की फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म को बेहतरीन एक्सपीरियंस बताया.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 04, 2026, 09:26 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 09:38 PM IST
Image Credit: बादशाह ने देख ली रणबीर कपूर की 'रामायण
Join

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की रामायण रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. रिलीज से पहले मंगलावल को मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए. फिल्म को देखने के बाद अब बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह ने इस पर अपना रिएक्शन शेयर किया है. उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म को बेहतरीन बताया और कहा कि फिल्म आपको रूला देगी.

5 नवंबर को 'रामायण' पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसकी वजह से हर किसी की निगाहें इसी पर टिकी हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण', स्केल और बजट के मामले में अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है. पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स में इसके वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, मंगलवार को मुंबई में 'रामायण' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ-साथ फिल्म जगत के कई अन्य लोग भी शामिल हुए.

बादशाह ने 'रामायण' का रिव्यू किया

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह ने यह फिल्म देखी है और इसकी रिलीज से ठीक पहले इसका रिव्यू शेयर किया है. एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर की पोस्ट का जवाब देते हुए, जिसमें यूजर ने कहा था कि फिल्म को मिल रहे शानदार रिव्यू देखकर वह इसे देखने के लिए एक्साइटेड है. बादशाह ने कैप्शन में लिखा, 'आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. नमित ने कमाल कर दिया है. हर फ्रेम बेहद शानदार है. किरदार बिल्कुल असली लगते हैं. इसने मुझे रुला दिया, जबकि हम बचपन से ही यह कहानी जानते हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) लाजवाब है. रणबीर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत समेत सभी ने बेहतरीन काम किया है. जटायु वाला सीन तो कमाल का है और उस पल का इंतजार करें जब 'धरती अंबर' थीम बजती है. शानदार! कृपया जाकर यह फिल्म जरूर देखें.'

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार 'रामायण'! पहले दिन कितने करोड़ की हो सकती है ओपनिंग? टूटेंगे कई रिकॉर्ड

दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों में से एक 'रामायण'

लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'रामायण' न केवल भारत में बल्कि दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. आठ बार ऑस्कर जीत चुके स्टूडियो DNEG के VFX के साथ इसे भारत की पहली ऐसी फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के स्तर की है. इसके ग्लोबल रिलीज के लिए निर्माताओं ने सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी की है, जो इसे किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है. यह 70,000 स्क्रीन्स उपलब्ध करा रही है.

दुनियाभर में रिलीज होने जा रही फिल्म

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित के 'प्राइम फोकस' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' द्वारा निर्मित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. ये फिल्में पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होंगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES