SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अल्लू अर्जुन से लेकर ऋषभ शेट्टी तक... रणबीर कपूर-यश की Ramayana के दीवाने हुए सेलेब्स, तारीफों के बाधें पुल; जमकर लुटा रहे प्यार

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है. आम जनता के साथ-साथ अब बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस फिल्म के मुरीद हो चुके हैं. अल्लू अर्जुन से लेकर अर्जुन रामपाल तक, हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है और खूब प्यार लुटा रहा है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 05, 2026, 07:15 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 08:01 AM IST
Image Credit: ‘रामायण’ की रिलीज पर भावुक हुए सितारे, जमकर लुटा रहे प्यार
Join

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होते ही पूरे देश में गजब का माहौल बन गया है. भगवान राम की इस कहानी को पर्दे पर इतने सुंदर और सीधे-सादे तरीके से दिखाया गया है कि देखने वाले इमोशनल हो रहे हैं. आम जनता ही नहीं, फिल्म जगत के बड़े-बड़े सितारे भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ के कलाकारों और इंटरनेट स्टार्स तक, सब इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं. सिनेमा हॉल्स के बाहर तो एकदम मेले और त्योहार जैसा माहौल देखने को मिल रहा है. लोग अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखने थिएटर्स पहुंच रहे हैं. 

फिल्म देखने के बाद इंडस्ट्री के दिग्गजों का कहना है कि ये सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि अपनी भारतीय संस्कृति का बड़ा जश्न है. रणबीर कपूर ने जिस सादगी के साथ प्रभु राम का रोल निभाया है, उसने सबका दिल जीत लिया. दूसरी तरफ साई पल्लवी की मासूमियत और यश का भारी-भरकम अंदाज देखकर सेलेब्स के भी रोंगटे खड़े हो गए. सिनेमा को इतने बड़े लेवल पर ले जाने की हिम्मत और पूरी टीम की मेहनत की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. इंटरनेट पर बड़े-बड़े कलाकारों के रिएक्शंस लगातार वायरल हो रहे हैं और हर कोई इस पल को भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास बता रहा है.

अल्लू अर्जुन ने बताया संस्कृति का गौरव 

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके फिल्म ‘रामायण’ की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने दिल खोलकर मेकर्स की तारीफ करते हुए लिखा, ‘पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं. ये सिर्फ एक आम फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और धरोहर की सच्ची झलक है. इस शानदार प्रोजेक्ट ने हमारे भारतीय सिनेमा का मान पूरी दुनिया में बहुत ऊपर बढ़ाया है. मैं इस बेहतरीन कोशिश के लिए सभी कलाकारों और क्रू को दिल से बधाई देता हूं. हम सबको एक साथ मिलकर इस खास फिल्म का पूरा सपोर्ट करना चाहिए’.

थिएटर्स में उमड़ा जनसैलाब, गूंजा जय श्री राम: रणबीर कपूर की Ramayana देख रो पड़े दर्शक, यश के रावण अवतार ने उड़ाए होश; मिले शानदार रिव्यू 

बेटे की प्यारी बात ने छू लिया अर्जुन रामपाल का दिल 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाली एक बात शेयर की. उन्होंने बताया कि जब उनका छोटा बेटा घर में भगवान राम की एक प्यारी सी मूर्ति लेकर आया, तो उनका सीना गर्व और प्यार से चौड़ा हो गया. बेटे ने मासूमियत से कहा कि राम जी अब उसके नए सुपर हीरो हैं. अर्जुन ने आगे लिखा, ‘राम जी आए रामपाल के घर’. उन्हें लगता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी इस रामायण से बहुत अच्छी बातें सीखेगी. उन्होंने इस पूरे प्रोजेक्ट को सच बनाने वाली शानदार टीम को दिल से थैंक यू कहा और बताया कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें बेहद फक्र महसूस हो रहा है.

ऋषभ शेट्टी ने की फिल्म की तारीफ 

फिल्म ‘कांतारा’ के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने इस नई फिल्म को देखकर दिल खोलकर प्यार लुटाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए लिखा, ‘हमारी पुरानी और पावन कथाओं को इतने बड़े पर्दे पर इतने खूबसूरत ढंग से देखना वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सपीरियंस है’. उनका मानना है कि ये पूरे देश के सिनेमा के लिए बेहद गर्व की बात है. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा सबको टैग करके बधाई दी. ऋषभ ने साफ कहा कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नए मुकाम पर ले जाएगी.

बादशाह पर चढ़ा फिल्म का जादू 

मशहूर रैपर बादशाह भी ये फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ करने से खुद को रोके नहीं पाए. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फिल्म का भव्य रूप देखकर पूरी तरह हैरान नजर आ रहे हैं. बादशाह ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘इसके सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और सभी किरदार सीधे दिल को छू जाते हैं’. एआर रहमान और हैंस जिमर के शानदार म्यूजिक ने कहानी के हर एक सीन में जैसे नई जान फूंक दी है. बादशाह के चेहरे की खुशी ये बताने के लिए काफी है कि ये फिल्म आज की यंग जनरेशन और म्यूजिर की दुनिया के लोगों पर कितना गहरा असर डाल रही है.

आशीष चंचलानी को खूब पसंद आई ‘रामायण’ 

फिल्म देखते ही यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू दिया और इसे सीधे एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बता दिया. आशीष ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘रामायण’ सच में बहुत बड़े स्केल पर बनी फिल्म है. इसमें ऐसे एक्शन सीन देखने को मिलते हैं, जो हमारे सिनेमा में पहले कभी नहीं दिखे. पर सिर्फ बड़े विजुअल्स ही नहीं, असली जान तो डायरेक्टर नितेश तिवारी का विजन है. उन्होंने जिस कमाल के अंदाज में पूरी कहानी को पर्दे पर दिखाया है, उसकी जितनी तारीफ करें कम है. उन्होंने पूरी फिल्म को बहुत खूबसूरती और बैलेंस के साथ हैंडल किया है’.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES