SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राम गोपाल वर्मा ने रामायण की तारीफ, जटायु वाले सीन के मुरीद हुए फिल्ममेकर

राम गोपाल वर्मा ने 'रामायण पार्ट 1' की तारीफ की है. राम गोपाल वर्मा को फिल्म का जटायु वाला सीन काफी पसंद आया है. फिल्ममेकर ने फिल्म को शानदार बताया है. वहीं, उन्होंने फिल्म को लेकर नकारात्मक बातें करने वालों को भी खरी-खरी सुनाई है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 09, 2026, 10:07 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 10:11 PM IST
Image Credit: राम गोपाल वर्मा ने की तारीफ
Join

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा को नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण पसंद आई है. उन्होंने रणबीर कपूर, यश और अनुपम खेर की फिल्म रामायण पार्ट 1 की तारीफ की है. इसके अलावा उन्होंने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है. आइए जानते हैं फिल्म मेकर ने फिल्म को लेकर क्या कहा

राम गोपाल वर्मा ने की तारीफ

राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए फिल्म को भक्ति पर आधारित आम फिल्म मानने से मना किया. फिल्ममेकर के अनुसार रामायण पार्ट 1 भक्ति की ताकत को दिखाती है. उन्होंने कहा कि फिल्म में राम एक ऐसा किरदार है जिसे आने वाली समस्या के बारे में पता है इसके बाद भी वह अपने रास्ते से पीछे नहीं हटता है.

फिल्म मेकर ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया हिंसा सीन केवल लोगों को रोमांचित करने या बड़े पर्दे पर बड़ा दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि कहानी में होने वाली घटनाओं और उसके परिणाम को दिखाया है. यही चीज फिल्म को दूसरी फिल्मों से अलग बनाती है.

फिल्म का ये सीन आया पसंद

राम गोपाल वर्मा को रणबीर कपूर की फिल्म में सीता हरण वाला सीन काफी पसंद आया है. जब राम खाली आश्रम में जाते हैं, देखते हैं कि कुछ समय पहले सीता वहां पर थी. ये सीन बिना कुछ बोले काफी कुछ कह जाता है. फिल्म मेकर के अनुसार इस पल में राम का दुख एक बड़े फैसले में बदलता है.

रावण के किरदार पर रखी राय

राम गोपाल वर्मा ने रावण के किरदार को लेकर अपनी राय रखी है. यश ने रावण के किरदार को केवल विलेन के तौर पर पेश नहीं किया है, बल्कि उसके इरादे, दिमाग और ताकत को पर्दे पर उतारा है.

जटायु सीन से हुए प्रभावित

अनुपम खेर के जटायु वाला सीन फिल्म मेकर को काफी पसंद आया. फिल्म में पु्ष्पक विमान को रोकने के लिए जटायु रावण से लड़ता है. घायल होने के बाद भी वह हार नहीं मानता है. इस सीन को बहुत ही गहराई के साथ दिखाया गया है. इसके अलावा उन्होंने रकुल प्रीत सिंह की भी तारीफ की है.

रामायण फिल्म के VFX की हो रही है तारीफ

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म के वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है. खासकर फिल्म में जटायु सीन की जमकर तारीफ हो रही है. इंटरनेट पर भी फिल्म को लेकर अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES