App

AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा का अलग तर्क, बोले- ‘सेलिब्रिटीज ज्यादा बोलते हैं तो उसे और पब्लिसिटी मिलती’

Ram Gopal Varma On AI Controversy: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' से जुड़े फेक एआई वीडियो मामले में अपना बयान दिया है. जूनियर एनटीआर और यामी गौतम के बयान के उन्होंने तंज कसा है.

AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा का अलग तर्क, बोले- ‘सेलिब्रिटीज ज्यादा बोलते हैं तो उसे और पब्लिसिटी मिलती’
Image Credit: AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा की एंट्री

Ram Gopal Varma On AI Controversy: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके खिलाफ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे भी लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं. हाल ही में फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' से जुड़े फेक एआई वीडियो विवाद ने हर किसी का ध्यान खींचा है. इस मामले में अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की एंट्री हो गई है. फिल्ममेकर से पहले इस मामले में एक्टर जूनियर एनटीआर और एक्ट्रेस यामी गौतम जैसे सितारे भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.

हालांकि, अब इस मामले पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक अलग तंज कसते हुए अपनी राय रखी है. इस मामले पर राम गोपाल वर्मा का कहना है कि ऐसे मामलों में सेलिब्रिटीज के ज्यादा बोलने से उस फेक कंटेंट को लोग ज्यादा देखते हैं, जिससे उस फेक वीडियो को बेवजह पब्लिसिटी मिल जाती है. आइए पूरे विवाद पर नजर डालते हैं.

राम गोपाल वर्मा ने AI विवाद पर कसा तंज

'सत्या' और 'कंपनी' जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले फेमस फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बेबाक राय रखी. उन्होंने इस विवाद में कहा कि सेलिब्रिटीज जब ऐसे फेक एआई कंटेंट की ज्यादा निंदा करते हैं, तो इससे कई बार उस आपत्तिजनक लिंक की काफी ज्यादा पब्लिसिटी करने जैसा हो जाता है. इससे उस फेक और मॉर्फ्ड कंटेंट पर लोगों का ज्यादा ध्यान जाता है और उसे करोड़ों व्यूज मिल जाते हैं. 

उन्होंने आगे लिखा कि इसका बेहतर तरीका यह होता है कि सारा फोकस उस इंसान को पकड़ने में लगाया जाए, जिसने इस फेक वीडियो को बनाया और इंटरनेट पर वायरल किया. असली आरोपी को पकड़ने के बजाय लोग सिर्फ कंटेंट पर चर्चा करते हैं. यह नहीं कि आरोपी को जेल भेजने पर ध्यान दिया जाए.

जूनियर एनटीआर ने भी की इस मामले की निंदा

वहीं, शनिवार को एक्टर जूनियर एनटीआर ने इस मॉर्फ्ड वीडियो की कड़े शब्दों में निंदा की थी. उन्होंने इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वालों और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों को 'बीमार और बेशर्म' करार देते हुए कड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जिस देश में महिलाओं की देवी की तरह पूजा की जाती है, वहां एआई से महिलाओं का अपमान करना काफी ज्यादा शर्मनाक है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.'

जूनियर एनटीआर ने लोगों से की अपील

उन्होंने आगे लोगों से अपील की कि वे ऐसे फेक कंटेंट का बिल्कुल इस्तेमाल न करें और लाइक तो बिल्कुल भी न करें. इस दौरान उन्होंने एआई के लिए सरकार से सख्त नियम बनाने की भी मांग की.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More