App

'पेद्दी' की शूटिंग में लगी थी चोट, अब कलाई से निकाली गई रॉड, 8 से 10 हफ्ते चलेगी राम चरण की थेरेपी

राम चरण की हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. कुछ समय पहले पेद्दी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी कलाई में चोट लग थी. जिसके बाद एक्टर की सर्जरी हुई थी. वहीं अब रॉड को निकाल दिया गया है.

'पेद्दी' की शूटिंग में लगी थी चोट, अब कलाई से निकाली गई रॉड, 8 से 10 हफ्ते चलेगी राम चरण की थेरेपी

साउथ स्टार राम चरण को फिल्म पेद्दी की शूटिंग के दौरान कुश्ती वाले सीन के दौरान चोट लग थी. जिस वजह से एक्टर को कलाई की सर्जरी करानी पड़ी थी. सर्जरी के दौरान उनकी कलाई में रॉड लगाई थी. वहीं खबरें आ रही हैं कि उनकी कलाई से रॉड निकाल दिया गया है.डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के अनुसार राम चरण की सर्जरी का सारा प्रोसिजर डॉ परवीन की गाइडेंस में डॉ राजेशनकरन और डॉ सभापति ने किया है. दरअसल एक्टर को फिल्म की शूटिंग के चोट लगी थी. शुरुआत में बिना सर्जरी उन्हें ट्रीटमेंट दिया गया था लेकिन उन्हें आराम नहीं आया जिसके बाद जुलाई में उनकी सर्जरी की गई थी.

एक्टर की होगी फिजियोथेरेपी

राम चरण को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्टर की कलाई से रॉड्स और कास्ट निकालने के बाद रिकवरी के लिए उन्हें रेस्ट और फिजियोथेरेपी की जरूरत है. एक्टर जब तक पूरी तरह से रिकवर नहीं कर जाते हैं तब तक उनकी फिजियोथेरेपी चलेगी. राम चरण फिल्मों में शूटिंग पूरी तरह ठीक होने के बाद ही करेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण नवंबर महीने में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं.

आंखों में भी लगी थी चोट

फिल्म की शूटिंग के दौरान राण चरण की कलाई पर ही चोट नहीं आई थी. दरअसल पेद्दी की शूटिंग के दौरान उनकी आंख पर भी चोट आई थी. एक्टर के पिता चिरंजीवी ने राम का ट्रीटमेंट करने वाले डॉक्टर का आभार भी जताया था. पेद्दी एक एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म थी. फिल्म में एक्टर ने कई एक्शन सीन किए थे. अखाड़े से लेकर मैथरन तक कई रोल में राम चरण दिखे थे.

पेद्दी फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक दिहाड़ी मजदूर के ईद गिर्द है. जो ऐसे गांव में रहता है जिसका नाम भारत के नक्शे में नहीं है. गांव के लोग पिछले 30 साल से गांव में ट्रेन रुकवाने की गुहार लगा रे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है. पेद्दी काफी तेज, बलवान और क्रिकेट खेलने में अच्छा होता है. लेकिन वह खेल की रंजिश का शिकार बनता है. जिसके बाद वह अपने गांव के लोगों के अधिकारो और संघर्ष का प्रतीक बन जाता है.

राम चरण का अगला प्रोजेक्ट

राम चरण के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह सुकुमार के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट से धमाल मचाएंगे. एक्टर अनटाइटल फिल्म आरसी17 में नजर आने वाले हैं. उनकी आखिरी रिलीज पेद्दी हिट साबित हुआ थी. दरअसल पेद्दी फिल्म तेलुगु में हिट हुई थी. लेकिन हिंदी में फिल्म का जादू नहीं चला था. पेद्दी फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आई थी.  
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More