SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'धुरंधर' से भी बड़ी हिट थी 'एक दूजे के लिए', विलेन बनकर राकेश बेदी ने मोल ली थी दुश्मनी; मिली थी जान से मारने की धमकी

फिल्म 'एक दूजे के लिए' राकेश बेदी के करियर की यादगार फिल्मों में से एक रही. इसमें विलेन का किरदार निभाकर एक्टर इतने मशहूर हुए कि दर्शक उन्हें असल जिंदगी में भी नफरत करने लगे. राकेश बेदी ने खुलासा किया कि इस भूमिका के चलते उन्हें जान से मारने तक की धमकी मिली थी.

Written By Swati Singh
Published: Nov 23, 2026, 13:16 IST | Updated: Nov 23, 2026, 13:33 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर राकेश बेदी को 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में जमील जमाली के किरदार से एक बार फिर काफी शोहरत मिली. हाल ही में उन्होंने 'एक दूजे के लिए' फिल्म से मिली सफलता को याद किया और बताया कि क्यों उन्हें लगता है कि 1981 की यह फिल्म 'धुरंधर' के मुकाबले कहीं बड़ी हिट थी.

21 नवंबर को 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में 'धुरंधर' की स्क्रीनिंग हुई. राकेश ने इस स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और 'इंडियन पैनोरमा' सेक्शन का उद्घाटन किया. स्क्रीनिंग के बाद एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की सफलता के बारे में बात की.

'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ गई थी 80 के दशक की फिल्म

उन्होंने 2025 की इस फिल्म से पहले मिली कई सफलताओं को याद किया, जिनमें 'एक दूजे के लिए' भी शामिल थी. उस समय सोशल मीडिया नहीं था, फिर भी यह फिल्म भारत के अलग-अलग शहरों में चार से पांच साल तक चलती रही और दर्शक इसके किरदारों से गहराई से जुड़ गए थे.

उन्होंने कहा, 'मैं 'एक दूजे के लिए' फिल्म का हिस्सा था. आज की पीढ़ी शायद यह सोच भी नहीं सकती कि वह फिल्म कितनी बड़ी हिट थी. यह 'धुरंधर' से भी बड़ी हिट थी. हालांकि, 'धुरंधर' भी सोशल मीडिया की वजह से काफी चर्चा में रही. आज तो एक बटन दबाते ही आप 1 सेकंड में पूरी दुनिया से जुड़ सकते हैं, लेकिन उस समय सोशल मीडिया नहीं था. उस फिल्म में मैं एक मजाकिया किस्म का विलेन था. मेरी वजह से ही फिल्म के हीरो और हीरोइन की मौत हो जाती है. इसके चलते मुझे चिट्ठियों के जरिए जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं. उस समय फोन तो होते नहीं थे. इसलिए मुझे ऐसी चिट्ठियां मिलती थीं, जिनमें लिखा होता था 'हम तुम्हें मार डालेंगे. तुम्हारी वजह से ही ये लोग मारे गए.'

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की 452 करोड़ की कमाई, फिर भी बॉलीवुड ने नहीं की तारीफ

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इस तरह के रिएक्शन पहले भी देखे हैं. मेरा टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' भी बहुत सफल रहा था. लेकिन उस समय सोशल मीडिया न होने की चलते वह सफलता सीमित थी. वहीं, 'धुरंधर' की सफलता बिल्कुल अलग है. पिछले 10-15 सालों में मुझे कभी ऐसी सफलता नहीं मिली. मेरी फिल्में हिट तो रही हैं, लेकिन इतनी बड़ी हिट कभी नहीं रहीं. मुझे नहीं लगता कि 'धुरंधर' जैसी कोई और फिल्म इतनी बड़ी हिट रही होगी. यह वाकई बेमिसाल है.' राकेश बेदी आगे कहते हैं, 'कई फिल्म विशेषज्ञ अब भारतीय सिनेमा के इतिहास को तीन बड़े पड़ावों में बांट रहे हैं, 'मुगल-ए-आजम' (1960), 'शोले' (1975) और 'धुरंधर.'

फिल्म फिल्म 'एक दूजे के लिए' के बारे में

बता दें कि के बालचंदर की फिल्म 'एक दूजे के लिए' (1981) एक रोमांटिक ट्रेजेडी थी, जिससे कमल हासन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और इसी फिल्म से रति अग्निहोत्री ने भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया. इस रोमांटिक ड्रामा में राकेश ने चक्रवर्ती का किरदार निभाया, जिसे 'चक्रम' के नाम से जाना जाता था. उनका किरदार मजाकिया होने के साथ-साथ थोड़ा खलनायक जैसा भी था. उसे सपना (रति अग्निहोत्री) की मां ने इसलिए बुलाया था ताकि वह सपना को रिझा सके और उसे वासु (कमल हासन) को भुलाने में मदद कर सके.

हालांकि, चक्रम खुद सपना के प्यार में पड़ जाता है और दोनों प्रेमियों के बीच गलतफहमी का कारण बन जाता है. अंत में वह वासु को यह यकीन दिलाने में कामयाब हो जाता है कि सपना उसी से शादी कर रही है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई.

'दबंग 4' पर सलमान खान ने लगाई मुहर, लेकिन 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर क्यों लगा ब्रेक? भाईजान ने खुद बताया

'धुरंधर' की सफलता के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' दो पार्ट वाली फिल्म का पहला हिस्सा है, जो 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े.

कई देशों में बैन होने के बावजूद इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इसके दूसरे पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर एक रिकॉर्ड कायम किया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES