App

'दबंग 4' पर सलमान खान ने लगाई मुहर, लेकिन 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर क्यों लगा ब्रेक? भाईजान ने खुद बताया

सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'दबंग' की चौथी फिल्म को कन्फर्म कर फैंस को खुशखबरी दी है. वहीं, 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल को लेकर उन्होंने साफ किया कि फिलहाल यह संभव नहीं है. अभिनेता ने इसकी वजह भी बताई और दोनों फिल्मों के भविष्य पर खुलकर बात की.

'दबंग 4' पर सलमान खान ने लगाई मुहर, लेकिन 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर क्यों लगा ब्रेक? भाईजान ने खुद बताया
Image Credit: सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के प्रोमोशन में जुटे हैं. इसी बीच उन्होंने फैंस को डबल खुशखबरी दे दी है. दरअसल , भाईजान ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'दबंग' के अगले पार्ट के बारे में बात की. ऐसे में चुलबुल पांडे फैंस एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि, साथ ही सुपरस्टार ने 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर भी एक अपडेट दिया.

हाल ही में एबीपी समिट में शामिल हुए सलमान खान ने कन्फर्म किया कि उनकी हिट 'दबंग' फ्रेंचाइजी का बहुप्रतीक्षित सीक्वल आने वाला है. लेकिन जो फैंस 'बजरंगी भाईजान' के अगले पार्ट की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें निराशा हो सकती है. यहां जब उनसे 'मातृभूमि' को लेकर उनकी उम्मीदों के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'हमने यह फिल्म इस इरादे से नहीं बनाई थी कि यह रिलीज हो और बुरी तरह फ्लॉप हो जाए. मुझे ऐसा नहीं लगता. हमारा इरादा तो यह था कि फिल्म रिलीज हो, लोग इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें और उन्हें यह पसंद आए.'

क्यों नहीं बन सकती 'बजरंगी भाईजान 2'

अपनी 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से तुलना करते हुए सलमान ने कहा, 'जैसे आपने 'बजरंगी भाईजान' देखी थी. यह भी कुछ वैसी ही फिल्म है. यह बॉर्डर पर हुई एक घटना और उसका हम पर व हमारे परिवारों पर पड़े असर पर आधारित है.'

इसके बाद बातचीत के दौरन जब सलमान से पूछा गया कि क्या दर्शक 'बजरंगी भाईजान', 'किक' और 'टाइगर' जैसी फिल्मों के सीक्वल की उम्मीद कर सकते हैं? इसपर सलमान ने पुष्टि की कि यह फ्रेंचाइजी वापस आएगी. उन्होंने कहा, 'दबंग तो पक्का आएगी, क्योंकि दबंग हमारे हाथ में है. बाकी फिल्में उनके हाथ में हैं.'

साथ ही उन्होंने वजह भी बताई कि क्यों 'बजरंगी भाईजान' का दूसरा पार्ट नहीं बनना चाहिए? सलमान ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि 'बजरंगी' पर आधारित कोई और फिल्म इमोशनल रूप से पॉसिबल नहीं है. ऐसा नहीं होना चाहिए कि दूसरी फिल्म की तुलना पहली फिल्म से की जाए और लोग कहें कि इसमें उतना मजा नहीं आया. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि 'बजरंगी भाईजान' का कोई और पार्ट कभी बनेगा.'

बता दें कि साल 2015 में रिलीज हुई कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा ​​नजर आए थे. यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई. एक भारतीय व्यक्ति द्वारा एक छोटी पाकिस्तानी बच्ची को उसके परिवार से मिलाने की इसकी भावुक कहानी ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया.

'दबंग 4' के बारे में

वहीं, 'दबंग' फिल्म, जिसने 2010 में दर्शकों को सलमान के मशहूर किरदार 'चुलबुल पांडे' से परिचित कराया था. इसके बाद फिल्म के दो सीक्वल-'दबंग 2' और 'दबंग 3'. एक्टर ने पहले ही बताया था कि 'दबंग 4' पर काम तब आगे बढ़ेगा, जब वे और अरबाज खान मिलकर किसी ऐसी स्क्रिप्ट को फाइनल कर लेंगे, जिस पर दोनों की सहमति हो.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More