SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोलकाता दुर्गा पूजा में शामिल हुए राजकुमार राव, सौरव गांगुली संग मिलाकर बजाया ढोल; VIDEO देख गदगद हुए फैंस

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और भारतीय क्रिकेट टीम के एक्स-कैप्टन सौरव गांगुली एक साथ नजर आए. उत्सव के दौरान दोनों ने पंडाल में मिलकर पूरे उत्साह के साथ ढोल बजाया. उनका ये अलग और एनर्जेटिक अंदाज देखकर फैंस बेहद खुश हैं और दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 20, 2026, 10:16 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 12:14 PM IST
Image Credit: दुर्गा पूजा में शामिल हुए राजकुमार राव और सौरव गांगुली
Join

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. मुंबई के 26/11 अटैक के आरोपी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की सच्ची कहानी पर इस फिल्म में राजकुमार राव एडवोकेट उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आ रहे हैं और अपनी कोर्ट रूम दलीलों से आमिर अजमल कसाब को को फांसी के फंदे तक पहुंचाने का काम करते हैं. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की  ओर से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 11.27 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इसके अलावा भी उनके पार कई और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनको लेकर वे काफी बिजी चल रहे हैं. इन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक भारतीय क्रिकेट टीम के एक्स-कैप्टन सौरव गांगुली की बायोपिक भी शामिल है. इस फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. इसी बीच दोनों कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे. जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

माता की भक्ति डूबे राजकुमार राव

इस मजेदार वीडियो में दोनों दुर्गा माता की बड़ी सी मूर्ति के सामने ढोल बजाते नजर आ रहे हैं. पहले राजकुमार राव माता की भक्ति डूबे ढोल बजाते नजर आते हैं. इसके बाद वे ढोल सौरव गांगुली को दे देते हैं और फिर वे ताल से ताल मिलाते हिए ढोल बजाते हैं. फैंस को दोनों का ये अंदाज और एनर्जी काफी पसंद आ रही है. वीडियो में राजकुमार राव मैरुन कलर के कुर्ते से साथ व्हाइट धोती में नजर आ रहे हैं. वहीं, सौरव गांगुली नीले कुर्ते के साथ सफेद पजामे में नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है.

सिनेमाघरों में महासंग्राम: 5 दिनों में Jailer 2 ने तोड़ दिए सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड; देखती रह गईं बाकी 4 फिल्में

सौरव गांगुली की बायोपिक

इस वायरल वीडियो पर फैंस भी ढेरों कमेंट्स कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, अगर सौरव गांगुली की बायोपिक की बात करें तो, उसका नाम ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ रखा गया है. इस फिल्म का डायरेक्शन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं. आईएमडीबी, फिल्मीबीट और क्रिकेट न्यूज के मुताबिक, ये फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. फिल्म में गांगुली के क्रिकेट करियर, उनकी लीडरशिप, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के कई अनछुए पहलुओं को दिखाया जाएगा.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा कई बेहतरीन कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में तान्या मानिकतला सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली के किरदार में दिखाई देंगी. वहीं, सास्वत चटर्जी उनके पिता चंडी गांगुली और अपराजिता आध्या उनकी मां निरूपा गांगुली की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा जगमोहन डालमिया के मशहूर किरदार में गजराज राव और स्नेहाशिष गांगुली के रोल में राहुल देव बोस अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे. यानी बड़े पर्दे पर कई मंझे हुए कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं.

राजकुमार राव के आने वाले प्रोजेक्ट्स

सौरव गांगुली की बायोपिक के अलावा राजकुमार राव के पास कई शानदार प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘प्रहार’ रिलीज हो चुकी है. इसके अलावा वे डायरेक्टर आदित्य निम्बालकर की फिल्म ‘रफ्तार’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आएंगी. इससे पहले वे ‘टोस्टर’ में भी अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं. राजकुमार राव अब लगातार कंटेंट से भरपूर फिल्मों को चुन रहे हैं और ये बायोपिक उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES