SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रचिता राम के बर्थडे पर फैन ने खींचे गाल, इंटरनेट पर वीडियो वायरल, एक्ट्रेस ने किया फैन का सपोर्ट

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम अपने बर्थडे पर फैंस से मिल रही थी, तभी एक फैन ने सेल्फी लेते समय उनके गाल पकड़ लिए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. लोग ने फैन की हरकत की आलोचना की, वहीं एक्ट्रेस ने फैन का बचाव किया और उसे फैन का प्यार बताया.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 03, 2026, 11:27 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 11:30 PM IST
Image Credit: फैन ने एक्ट्रेस के गाल खींचे
Join

कन्नड़ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रचिता राम अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस से मिली. एक फैन ने उनके गाल पकड़ लिए, जिसके बाद एक्ट्रेस हैरान हो गई. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने पर लोगों ने फैन की हरकत की आलोचना की.

वीडियो में एक फैन सेल्फी लेने के बाद एक्ट्रेस से हाथ मिलता है उसे उनके गाल को पकड़ लेता है. सोशल मीडिया पर लोग फैन की इस हरकत को पर्सनल स्पेस में दखल बता रहे हैं. एक्ट्रेस ने फैन का बचाव किया है.

During her birthday celebrations, Rachita Ram’s reaction after a fan pinched her cheek while taking a selfie is going viral.#RachitaRam #Actress pic.twitter.com/z1r0Nzk4TW

 फैन ने पकड़े गाल

रचिता राम अपने 33 वें जन्मदिन पर फैंस से मिलने घर से बाहर आई थी. तभी एक फैन ने उनके दोनों गाल पकड़कर दबाए. सोशल मीडिया पर लोग फैन की इस हरकत पर गुस्सा कर रहे हैं. फीमल एक्ट्रेस की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. एक्ट्रेस रचिता राम ने एक अलग रिएक्शन दिया है. दरअसल लोगों को लगा था कि एक्ट्रेस भी फैन की इस हरकत से परेशान हो गई होंगी. कई बार स्टार्स फैन की इस तरह की हरकत से डर जाते हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने फैन की इस हरकत को खराब नहीं बताया है कि बल्कि फैन का सपोर्ट किया है.

रचिता ने फैन के लिए बुरा भला नहीं बोला है. एक्ट्रेस ने फैन के इस बर्ताव को गलत भी नहीं बताया है. एक्ट्रेस कहा कि फैन उनके पास प्यार से आया था. फैन से ऐसा किया था जैसे प्यार से किसी बच्चे के गाल को पकड़ते हैं.

इससे पहले भी एक्ट्रेस विवादों में रह चुकी हैं

रचिता राम इससे पहले भी अपने बयान और फिल्मों की वजह से विवादों में रह चुकी हैं. फिल्म लव यू रचू की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके इंटीमेट सीन्स को लेकर बार-बार सवाल किए. उन्होंने रिपोर्टर से पलटकर पूछ लिया लोग अपनी शादी की रात क्या करते हैं. इसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था.

मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उन्हें धमकियां तक मिली थी. एक्ट्रेस को माफी मांगने के लिए बोला गया था. फिल्म आई लव यू में रचिता राम के उपेंद्र संग रोमांटिक सीन को लेकर उनके पिता भी खुश नहीं थी. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में इंटीमेट सीन की वजह से उनके परिवार में बड़ा विवाद हो गया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES