)
अमेजन प्राइम का पॉपुलर रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 इन सुर्खियों में हैं. शो अपने बवाल की वजह से लोगों के दिलों में राज कर रहा है. शो में कंटेस्टेंट के बीच घमासान मचा हुआ है. राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट प्रोमो में सामने आया है कि कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई होती है.
राइज एंड फॉल 2 के शो में जमकर लड़ाई हुई है. गौतम गुलाटी और प्रियंका चहर चौधरी के बीच जमकर लड़ाई होती है. प्रोमो में गौतम बैठे हुए नजर आते हैं. प्रियंका गौतम से बोलती है कि आप झूठे हैं. आप कभी भी एक महिला का स्टैंड नहीं ले सकते हैं. प्रियंका की ये बात सुनकर गौतम को काफी गुस्सा आ जाता है. वह बोलते हैं एक मिनट आप नागिन हैं आपने डसा है.
इसके बाद प्रियंका ने बोला कि मैंने तो केवल अपनी फीलिंग्स शेयर की है. तुम्हें गलत लग रहा है, तुमने इस बात का बतंगड़ बना दिया है. इसके बाद गौतम में प्रियंका के टोन और उनके बर्ताव पर भी सवाल उठा दिया है. गौतम ने बोला कि सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेने से, और हीरोइन जैसा दिख जाने से कोई हीरोइन नहीं बन जाता है. अगर खुद को हिरोइन मानती हो तो कम से कम हीरोइन की तरह बिहेव करना भी सीख लो. तुम्हें पता भी असली एक्ट्रेसेस कैसे बात करती हैं. तुम्हारी तरह चिल्लाती तो नहीं है. उनमें बात करने की तमीज होती है. इसलिए वो फिल्मों में काम कर रही हैं. ना कि रियलिटी शो में आकर लड़ाई करती हैं.
गुस्से में गौतम ने प्रियंका को बोला कि तुम अपने घर की रानी होगी लेकिन मैं इस गेम का किंग हूं. प्रियंका गौतम के इस सवालों का कोई जवाब नहीं देती हैं दूर खड़े होकर मुस्कुराते हुए बोलती है कि हां-हां चिल्लाते रहो.
प्रियंका और गौतम के बीच हो रही लड़ाई में बाकी सभी कंटेस्टेंट फुल ऑन मजे देते हुए दिख रहे हैं.शहजाद पूनावाला शो में बोलते हैं वी लव, वी लव गॉती. प्रियंका भी पीछे नहीं हटती है वह गौतम को खुले में चुनौती देती है. बोलती हैं आ जाओ मैदान में. इसके बाद गौतम बोलते हैं मुझे तो बहुत अच्छा लग रहा है. आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि दिनों की लड़ाई किस तरफ जाती है.