Pati Patni Aur Panga 2: मनोज तिवारी से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी, ये स्टार्स आएंगे नजर, देखें लिस्ट
Pati Patni Aur Panga 2: पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में ये स्टार्स नजर आएंगे. नए सीजन में मनोज तिवारी पत्नी सुरभि के साथ शो में आएंगे. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट
पति पत्नी और पंगा रियालिटी टीवी शो का दूसरा सीजन जल्द ही टेलीकास्ट होगा. सीजन 2 में ये सेलिब्रिटी कपल्स नजर आएंगे. इस बार सीजन 2 में टीवी के पॉपुलर कपल्स के साथ राजनीति और भोजपुरी के बड़े स्टार भी नजर आएंगे. आइए जानते हैं इस सीजन में कौन-कौन से स्टार्स नजर आएंगे.
मनोज तिवारी
पति पत्नी और पंगा 2 में भोजपुरी सिंगर, एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ आएंगे. मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि लाइमलाइट से दूर रहती हैं. रियालिटी शो में मनोज तिवारी अपनी दूसरी पत्नी के साथ नजर आएंगे.
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर बहू दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया सीजन 2 का हिस्सा है. दिव्यांका और विवेक हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. ऐसे में कपल रियलिटी शो से कमबैक कर रहे हैं. दिव्यांका और विवेक की जोड़ी स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया था. ऐसे में फैंस दोनों को फिर से साथ में देखने को तैयार हैं.
अर्जुन बिजलानी
टीवी इंडस्ट्री की हैंडसम हंक अर्जुन बिजलानी पति नेहा के साथ नजर आएंगे. कुछ समय पहले अर्जुन को लेकर अफवाह उड़ी थी, नेहा संग उनकी शादी ठीक नहीं चल रही है. कपल जल्द ही तलाक ले सकता है. इसके अलावा अर्जुन का नाम मौनी रॉय से भी जोड़ा गया था.
राहुल वैद्य और दिशा परमार
पति पत्नी और पंगा सीजन 2 में सिंगर राहुल अपनी पत्नी दिशा के साथ आएंगे. दिशा परमार भी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से गायब हैं. ऐसे में दिशा के फैंस उनके रियलिटी शो में देखने को बेताब हैं. राहुल ने बिग बॉस 14 में खुलासा किया था कि वह दिशा परमार से प्यार करते हैं, इसके अलावा उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था. बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद कपल ने शादी की.
शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल
एक्टर शब्बीर पत्नी कांची कौल के साथ पति पत्नी और पंगा 2 में धमाल मचाने को तैयार है. यह सभी स्टार्स कपल शो में टास्क के दौरान एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आएंगे.
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी
कॉमेडी शो जज और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी भी पति पत्नी और पंगा 2 में नजर आएंगे.
दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल
दिया और बाती फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह डायरेक्टर पति रोहित राज गोयल के साथ पति पत्नी और पंगा 2 में नजर आएंगी. दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.