SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

OTT पर परिणीति चोपड़ा का एक और बड़ा दांव, शक के बाद 'रिपोर्टिंग लाइव' में आएंगी नजर, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में शक सीरीज से ओटीटी वेब सीरीज में डेब्यू किया था. वहीं शक के बाद फिल्म रिपोर्टिंग लाइव में परिणीति नजर आएंगी. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 28, 2026, 05:09 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 05:13 PM IST
Join

परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने वेब सीरीज में अपना डेब्यू किया है. डेब्यू के बाद से ही ओटीटी पर उनकी सीरीज और फिल्म लगातार रिलीज हो रही है. शक वेब सीरीज के बाद अब परिणीति की नई फिल्म ओटीटी पर रिलीज को तैयार है.परिणीति चोपड़ा की फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया है कि परिणीति चोपड़ा की फिल्म रिपोर्टिंग लाइव ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी.

ओटीटी पर रिलीज होगी रिपोर्टिंग लाइव

परिणीति चोपड़ा की फिल्म रिपोर्टिंग लाइव ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स ने एक्स हैंडल पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म की गई है. पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी.

फिल्म की कहानी

परिणीति की ओटीटी की फिल्म की कहानी संध्या नाम की रिपोर्टर के आसपास है. संध्या तेज और सशक्त रिपोर्टर हैं. वह अपने कैमरा मैन के साथ मिलकर रेत माफिया और अपदाधों का पर्दाफाश करती हैं. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे संध्या जान जोखिम में डालकर अवैध तरीके से रेत माफियाओं का काला कारोबार सबके सामने लाएंगी. अगर आपको इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी पसंद हैं तो आप परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म को देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन ध्रुव त्रिपाठी ने किया है. वहीं फिल्म की कहानी राइटर मिहिर जाधव ने किया था.  फिल्म का निर्माण पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआत शिरसाथ ने किया है.

रिपोर्टिंग लाइव की कास्ट

ओटीटी फिल्म रिपोर्टिंग लाइव की कास्ट के बारे में बात करें तो परिणीति चोपड़ा के साथ देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे बड़े स्टार हैं. ये सभी स्टार्स हिंदी सिनेमा में अपनी अच्छी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

परिणीति चोपड़ा ओटीटी डेब्यू

परिणीति चोपड़ा ने शक से अपना वेब सीरीज डेब्यू किया है. साल 2026 से पहले एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2024 में फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थी. इम्तियाज अली की फिल्म में दिलजीत दोसांझ संग एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आई थी. परिणीति ने फिल्म में अमरजोत कौर का किरदार निभाया था. फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में परिणीति चोपड़ा के काम की काफी तारीफ हुई थी. फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए परिणीति चोपड़ा ने अपना वजन भी बढ़ाया था. एक्ट्रेस ने अमरजोत कौर का किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया था.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES