)
प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज कॉमेडी ड्रामा पंचायत का नया सीजन रिलीज को तैयार है. सीरीज मेकर्स ने पांचवें सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. सीजन 5 के ट्रेलर गांव की राजनीति, रिश्तों की उलझन और हल्के-फुल्के हास्य देखने को मिल रही है. नए सीजन में फुलेरा गांव की कुर्सी बदल गई है, लेकिन गांव की समस्या और लोगों के बीच नोकझोंक देखने को मिलेगी. इसके अलावा सीजन 5 में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.
सीरीज के नए सीजन में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. ट्रेलर में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी को दिखाया गया है. ऐसे में आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा क्या सचिव जी और रिंकी एक दूसरे से प्यार का इजहार कर शादी करेंगे. या फिर उनकी लाइफ में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. दोनों एक दूसरे से शादी करेंगे या नहीं इसके लिए आपको पंचयात सीजन 5 सीरीज देखना होगा.
पंचायत 5 में दर्शकों को फिर से पुरानी स्टार कास्ट नजर आएंगे. जितेंद्र कुमार सचिव जी के किरदार में रघुबीर यादव प्रधानजी के रूप में और नीना गुप्ता मंजू देवी के करिदार में नजर आएंगी. सीजन 5 फिर से दर्शकों को फुलेरा गांव की सियासी और पारिवरिक ड्रामा देख सकते हैं.
पंचायत 5 के ट्रेलर में गांव में सत्ता के नए समीकरण के बारे में दिखाया गया. प्रधानजी यानी रघुबीर यादव अब पहले की तरह प्रधान नहीं है. सत्ता से दूर होने के बाद उनके साथ नई कंडीशन और नई चीजों में तालमेल बैठाने में काफी चुनौती है. फुलेरा की राजनीति में काफी बदलाव आएगा. सीजन 5 में हास्य और ड्रामा देखने को मिलेगा. दूसरी सचिव जी को अपनी लाइफ में बैलेंस बनाने में दिक्कत होगी. सचिव जी की दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां हैं.
पंचायत 5 की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने पहले कर चुके हैं. 3 दिसंबर 2026 की भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर सीरीज रिलीज होगी. फुलेरा गांव के नए सियासी और पारिवारिक ड्रामा को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. सीरीज में देखना होगा कि सचिव जी की प्रेम कहानी में नया मोड़ क्या आएगा? गांव की सत्ता किसके हाथ में मजबूत होगी.