App

अब ओटीटी नहीं, बड़े पर्दे पर दिखेगी 'पंचायत' की कहानी, मेकर्स ने किया फिल्म का ऐलान

पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेकर्स ने ऐलान किया है कि वह सीरीज पर फिल्म बना सकते हैं. मेकर्स का कहना है कि किसी भी कहानी की मंजिल बड़ा पर्दा ही होता है. ऐसे में उन्होंने संकेत दिया है कि वह पंचायतको बड़े पर्दे पर रिलीज कर सकते हैं.

अब ओटीटी नहीं, बड़े पर्दे पर दिखेगी 'पंचायत' की कहानी, मेकर्स ने किया फिल्म का ऐलान
Image Credit: पंचायत पर बनेगी फिल्म

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर वीडियो आ चुका है. सीजन 5 में फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव के बाद बदलाव और बवाल की झलक देखने को मिलेगी. वेब सीरीज 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.  वहीं फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. फुलेरा गांव की कहानी को आप मोबाइल या टीवी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर देख सकते हैं. मिर्जापुर के बाद अब पंचायत पर फिल्म बनेगी. मेकर्स ने पंचायत 5 ट्रेलर लॉन्च पर इसका ऐलान किया है.

पंचायत पर बनेगी फिल्म

पंचायत सीरीज पर फिल्म बनेगी. इसका ऐलान मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया है. उन्होंने बोला कि फिल्म बनाने का फैसला मिर्जापुर देखकर नहीं किया गया है. सीरीज की शुरुआत से ही यह योजना में था. पहले सीजन से ही इसे वह फिल्म की तरह लाना चाहते थे.  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 ट्रेलर लॉन्च के दौरान विजय ने ककहा कि हर स्टोरीटेलर की डेस्टिनेशन बड़ा पर्दा ही है. उन्होंने बोला कि जब भी संभव होगा और सही समय होगा वह फिल्म बनाएंगे. उन्हें उम्मीद है कि यही स्टार कास्ट फिल्म में भी नजर आएगी.  हालांकि पंचायत पर फिल्म कब तक बनेगी इसे लेकर मेकर्स ने कोई भी स्पष्ट बयान नहीं दिया है.

पंचायत सीजन 5 में कौन-कौन आएगा नजर

पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर में नानी गुप्ता मजू देवी के रोल में, रघुबीर यादव बृज भूषण दुबे के किरादर में नजर आएंगे. इनके अलावा सीरीज में भूषण उर्फ बनराकस दुर्गेश कुार, क्रांति देवी 'सुनीता राजवर', सचिव जी 'जितेंद्र कुमार', विकास 'चंदन रॉय', रिंकी 'सान्विका', प्रहलाद चाचा 'फैसल मलिक' लीड रोल में दिखेंगे. इसके अलावा सीरीज में विधायक जी पंकज झा भी नजर आ सकते हैं.

प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं सीरीज

पंचायत के अब तक 4 सीजन को लोगों ने बहुत ही पसंद किया है. चौथे सीजन के अंत में क्रांति देवी के प्रधान और बनराकस के प्रधानपित बनना दिखाया था. सीजन 5 में यही से शुरुआत होगी. नए सीजन में मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेगा. सीजन 5 में फुलेरा गांव की नई कहानी सबके सामने देखने को मिलेगी. सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी

सीजन 5 में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी में ट्विस्ट देखने को मिलेगा. सीजन 5 में देखने को मिलेगा क्या रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी किसी मुकाम पहुंच पाएगी या फिर उनके रिश्ते में नई समस्या आएगी. पंचायत सीरीज में गांव के जीवन को हास्य और इमोशन के साथ दिखाया गया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More