App

अंदर से बंद था कमरा, बदबू आने पर खुला रूम तो सामने मिली सड़ी-गली लाश, कोलकाता घूमने आए जर्मन नागरिक को किसने मारा?

कोलकाता में घूमने आए एक जर्मन नागरिक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. पुलिस को होटल के कमरे से उसकी सड़ी-गली लाश मिली है.

अंदर से बंद था कमरा, बदबू आने पर खुला रूम तो सामने मिली सड़ी-गली लाश, कोलकाता घूमने आए जर्मन नागरिक को किसने मारा?
Image Credit: गश्त करती हुई कोलकाता पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोलकाता से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. शहर में घूमने आए एक जर्मन टूरिस्ट की सड़ी-गली लाश मिली है. वह 21 नंबर को घूमने गया था और उसी शाम तबीयत खराब होने की वजह से होटल में लौट आया था. इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला. बदबू आने पर सोमवार को जब होटल स्टाफ ने मास्टर की से कमरा खोला तो उसमें उस टूरिस्ट की खराब हालत में डेडबॉडी मिली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है.

21 नंबर को कोलकाता घूमने आए थे मिंटेन

पुलिस के मुताबिक, जर्मनी के रहने वाले थॉमस मिंटेन (67 साल) 21 नंबर को कोलकाता घूमने आए थे. उन्होंने शहर के न्यू मार्केट एरिया में बने पीयरलेस होटल में कमरा नंबर- 1602 लिया. उनका 25 नवंबर को बर्लिन लौटने का प्लान था. कमरा लेने के बाद वे उसी दिन कोलकाता घूमने चले गए. लेकिन दोपहर में वे वापस लौट आए.

तबीयत खराब होने पर दोपहर में लौट आए

होटल स्टाफ ने पूछा तो उन्होंने बताया कि तबीयत खराब है. इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए. तब से उनका कुछ नहीं पता था. अब उस कमरे से बदबू आने लगी तो होटल स्टाफ ने पुलिस को कॉल करके बुलाया और फिर दरवाजा खोला. रूम के अंदर थॉमस मिंटेन की सड़ी-लाश पड़ी थी.

मिंटेन की मौत कैसे हुई, अब तक स्पष्ट नहीं

अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मिंटेन की मौत कैसे हुई. उसके शव को कब्जे में लेकर कोलकाता मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है. पुलिस की होमिसाइड टीम भी मौजूद है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस की एक टीम होटल में जाकर वहां के स्टाफ के बयान दर्ज कर रही है. साथ ही, होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी होटल मैनेजमेंट से मांगी गई है. जर्मन नागरिक का शव मिलने के बाद राजनयिक चैनलों के जरिए दिल्ली में बने जर्मन दूतावास को भी घटना से अवगत करवा दिया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है. लेकिन अगर कोई कंप्लेंट मिलेगी तो उसके हिसाब से जांच आगे बढ़ाई जाएगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More