App

'पहली बार बेटे की इज्जत को, बाप ने मिट्टी में मिला दिया' फैमिली के साथ बैठकर देखना हुआ मुश्किल! पाकिस्तानी शो के सीन्स पर भड़के दर्शक

पाकिस्तानी ड्रामा 'दर-ए-निजात' के फ्लैशबैक एपिसोड्स में खुशबख्त और अमान के सीन पर लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है. जहां कई लोगों ने शो के खिलाफ बातें कहीं हैं, तो दूसरी ओर सपोटर्स ने इसे कहानी का जरूरी हिस्सा और चेतावनी वाला मैसेज बताया है.

'पहली बार बेटे की इज्जत को, बाप ने मिट्टी में मिला दिया'  फैमिली के साथ बैठकर देखना हुआ मुश्किल! पाकिस्तानी शो के सीन्स पर भड़के दर्शक

पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल 'दर-ए-निजात' इन दिनों लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और इसकी पॉपुलैरिटी पाकिस्तान के साथ-साथ इंडिया में भी तेजी से बढ़ रही है. अब तक ये शो अपनी पॉजिटिव स्टोरी और कैरेक्टर की वजह से खबरों में बना हुआ था, लेकिन हाल के फ्लैशबैक एपिसोड्स ने ऑडियंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. कहानी के बीते दौर को दिखाने वाले इन सीन को लेकर कई व्यूअर्स ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि वो अपने परिवार या बच्चों के साथ बैठकर इन एपिसोड्स को कंम्फर्टेबल होकर नहीं देख पा रहे हैं.

इस शो के मैन लीड अबु बकर की मां खुशबख्त अपनी बहू के सामने अपनी जिंदगी का वो इमोशनल और पर्सनल पन्ना खोलती हैं, जिसे याद करके उनकी आंखें अक्सर नम हो जाती हैं. वो बताती हैं कि जवानी के दौर में वो एक चालाक इंसान के प्यार में फंस गई थीं और ख्वाबों की दुनिया में इतनी खो गईं कि पिता के विश्वास, प्यार और परवरिश को पीछे छोड़कर उसके साथ चल पड़ीं.

शो के किस सीन पर मचा हंगामा?

शो में खुशबख्त को अपने जाल में फंसाने वाला अमान एक टीचर था, जो उनके घर में किराएदार के तौर पर रहता था. उसने पहले ही दिन अपना निशाना पहचान लिया था और हर कदम खुशबख्त के करीब जाने के लिए उठाया, जिसकी चाल में आकर खुशबख्त उससे दिल लगा बैठीं. अमान और खुशबख्त के बीच दिखाए गए कुछ क्लोज और रोमांटिक मूमेंट को ऑडियंस के एक बड़े हिस्से ने आपत्तिजनक माना.

pakistani show controversy

कई लोगों ने ये भी दावा किया कि टीवी पर टेलीकास्ट के समय कुछ सीन काट दिए गए थे, जबकि ऐप और यूट्यूब पर बिना काट-छांट वाला वर्जन मौजूद था. सोशल मीडिया पर एक व्यूअर ने लिखा कि जरूरत से ज्यादा नजदीकियां दिखाई गईं जो ठीक नहीं है, वहीं एक दूसरे यूजर ने परिवार के साथ ऐसे सीन देखने में अनकंम्फर्टेबल  महसूस होने की बात कही. एक कमेंट में ये भी लिखा गया कि पहली बार ऐसा देखा कि बेटे की कमाई और इज्जत पिता ने यूं गंवा दी.

कहानी के सपोर्ट में उतरा दूसरा ग्रुप

जहां एक ग्रुप इस कंटेंट से नाराज नजर आया, तो वहीं कई लोगों ने शो की कहानी और उसके मैसेज का बचाव भी किया. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बेला और अमान गुर्जर की दास्तान तो अभी शुरू ही हुई है, इसलिए पूरा अंत देखे बिना ट्रोलिंग करना जल्दबाजी होगी. उनके मुताबिक, भले ही कुछ नजदीकियां दिखाई गई हों, लेकिन ऑडियंस को बैकग्राउंड में खुशबख्त की आवाज और डायलॉग भी सुनने चाहिए, जिनमें वो इस व्यवहार को शर्मनाक और लापरवाही भरा बताती हैं.

pakistani show drama

एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा ट्रैक

शो के पक्ष में बोलने वाले लोगों का कहना है कि खुशबख्त का ये लापरवाह रवैया आगे चलकर उनकी जिंदगी को तबाह कर देगा और लेखक असल में यही कड़वी सच्चाई सामने रखना चाहते हैं. उनके अनुसार, ये पूरा ट्रैक एंटरटेनमेंट से बढ़कर एक सीख और चेतावनी की तरह है, जिसे समझना जरूरी है. इस तरह 'दर-ए-निजात' के इन एपिसोड्स ने ऑडियंस को दो हिस्सों में बांट दिया है, जहां एक तरफ मर्यादा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी तरफ कहानी के मैसेज पर बात हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More