App

दुश्मनों को जला देगी भारत की 'ज्वाला': 5 किमी की दूरी से करेगा शिकार, बिल में भी नहीं बच पाएंगे दहशतगर्द

भारत ने 5 किलोमीटर की ऑपरेशनल रेंज वाला एक ऑटोनॉमस 'काउंटर-UAS माइक्रो मिसाइल सिस्टम 'ज्वाला MK-1'का सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल सिस्टम को UAS के खतरे से निपटने के लिए तैयार किया गया है.

दुश्मनों को जला देगी भारत की 'ज्वाला':  5 किमी की दूरी से करेगा शिकार, बिल में भी नहीं बच पाएंगे दहशतगर्द

JWALA MK-1: भारत ने इंडीजीनस डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 'ज्वाला MK-1' (JWALA MK-1) का सफल परीक्षण किया है. यह 5 किलोमीटर की ऑपरेशनल रेंज वाला एक ऑटोनॉमस काउंटर UAS माइक्रो-मिसाइल सिस्टम  है, जो 'GRID' टेक्नीक से ऑपरेट होता है.

डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी 'IG डिफेंस' ने राजस्थान के पोखरण में 'ज्वाला MK-1' का सफल परीक्षण किया. कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला ऑटोनॉमस 'काउंटर-अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम' (CUAS) माइक्रो-मिसाइल सिस्टम है. यह अगली पीढ़ी की स्वदेशी 'काउंटर-ड्रोन' टेक्नीक के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर है.    

UAS को टक्कर देगा ज्वाला MK-1

5 किलोमीटर तक की ऑपरेशनल रेंज वाले 'ज्वाला MK-1' को दुश्मन के अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS) से पैदा होने वाले तेजी से बढ़ते खतरों से निपटने के लिए विकसित किया गया है. UAS ने आज के समय में जंग की परिभाषा को काफी हद तक बदल दिया है. हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष ने  यह दिखाया है कि सस्ते अटैक ड्रोन का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है. इन्हें रोकने के लिए महंगे पारंपरिक एयर डिफेंस इंटरसेप्टर का इस्तेमाल करना एक बड़ी आर्थिक चुनौती बन गया है.  
 

दुश्मन को हवा में ही नष्ट करेगा 'ज्वाला MK-1'

'ज्वाला MK-1' को एक इंटीग्रेटेड ऑटोनॉमस एंटी ड्रोन माइक्रो मिसाइल सिस्टम के रूप में डेवलप किया गया है. IG डिफेंस के मुताबिक, यह सिस्टम संभावित दुश्मनों के ड्रोन टारगेट की पहचान करने, क्लासीफाई करने और इंटीग्रेटेड मिशन ऑटोनॉमी आर्किटेक्चर के जरिए हवा में ही उन्हें नष्ट करने में सक्षम है. इसके अलावा यह GRID के साथ भी जुड़ा है, जो IG डिफेंस का अपना AI बेस्ड मिशन ऑटोनॉमी और बैटल मैनेजमेंट सिस्टम है. यह सिस्टम के टारगेट को नष्ट करने की प्रक्रिया को ऑपरेट करता है. 

jwala

GRID एक ही आर्किटेक्चर के अंदर सेंसर इंटीग्रेशन, टारगेट डिटेक्शन, उसकी पहचान और मिशन से जुड़े फैसले लेने और एंगेजमेंट मैनेजमेंट को एक साथ लाता है, जिससे मिशन को बेहतर तालमेल के साथ पूरा किया जा सकता है.  

क्या है GRID?

'IG डिफेंस' के फाउंडर और CEO  बोधिसत्व संघप्रिया ने कहा,' GRID केवल एक अलग मिशन ऑटोनॉमी और बैटल मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है. यह एक ऐसा इंटेलिजेंस बैकबोन है जो JWALA MK-1 की पूरी किल चेन को मैनेज करता है. सेंसर इंटीग्रेशन और टारगेट डिटेक्शन से लेकर पहचान, मिशन से जुड़े फैसले लेने और एंगेजमेंट मैनेजमेंट तक, GRID का AI-आधारित सिस्टम पूरी ऑपरेशनल चेन को एक ही आर्किटेक्चर में एक साथ लाता है.' उन्होंने कहा कि हमारा विजन ऐसे स्वदेशी डिफेंस सिस्टम बनाना है, जहां हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को एक साथ विकसित किया जाए और जिनमें ऑटोनॉमी और इंटेलिजेंस हो. उन्होंने आगे कहा,' भारत को केवल हथियार ही नहीं बनाने चाहिए, बल्कि हमें ऐसी इंटेलिजेंस, तकनीक और इंटीग्रेटेड सिस्टम तैयार करने होंगे, जो भविष्य के युद्धक्षेत्र को ताकत दें. IG डिफेंस में हम ठीक यही क्षमता विकसित कर रहे हैं.' 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More