App

'Ouch! दर्द तो हुआ होगा' कमल हासन के तीखे जवाब की कंगना रनौत ने की तारीफ, एलन मस्क को किया ट्रोल

Kangana Praises Kamal Haasan: इस समय पूरे इंटरनेट और टेक वर्ल्ड में हलचल है. एलन मस्क और इंडिया के बीच सैटेलाइट स्टारलिंक के लाइसेंस को लेकर काफी हंगामा हो रहा है, जिसपर बिजनेसमेन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के वायरल होते ही साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हसन ने उनपर तंज कसते हुए लंब नोट लिखा डाला. वहीं एक्टर के पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कंगना रनौत ने रिप्लाई किया है.

'Ouch! दर्द तो हुआ होगा' कमल हासन के तीखे जवाब की कंगना रनौत ने की तारीफ, एलन मस्क को किया ट्रोल
Image Credit: कंगना रनौत ने कमल हसन की तारीफ की.

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एलन मस्क और इंडिया के बीच सैटेलाइट इंटरनेट यानी स्टारलिंक के लाइसेंस को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. मस्क काफी समय से इंडिया में अपनी कंपनी स्टारलिंक को उतारना चाहते हैं, लेकिन लाइसेंस मिलने में लगातार देरी हो रही है, जिससे वो काफी बौखलाए हुए हैं. हाल ही में मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को इंडिया का असली बॉस तक कह दिया है. मस्क ने अपने इस पोस्ट में कहा कि इंडियन गवर्नमेंट और लोकल बिजनेसमेन उन्हें मार्केट में आने से रोक रहे हैं, जबकि उनकी कंपनी दुनिया के करीब 165 से ज्यादा देशों में पहले से काम कर रही है.

एलन मस्क के इस तंज और बयानबाजी से गुस्साए साउथ के दिग्गज कलाकार और राजनेता कमल हासन ने बहुत ही सटीक अंदाज में जवाब दिया है. कमल हासन ने एक्स पर लिखा, 'डियर मस्क, जी हां, किसी भी अरबपति को किसी नेशन की नीति तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए- चाहे वो इंडियन हो या अमेरिकी.' उन्होंने साफ शब्दों में समझाया कि इंडिया जैसे देश में नेटवर्क और स्पेक्ट्रम कोई सिर्फ बिजनेस की चीज नहीं, बल्कि देश की रणनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम हिस्सा हैं. इन मामलों में सुरक्षा से कभी कोई समझौता नहीं किया जा सकता.

कमल हसन ने दिया तीखा जवाब

कमल हासन ने अपने इस पोस्ट में सिर्फ सिक्योरिटी की बात नहीं की, बल्कि आम जनता के हित का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इंडिया को सैटेलाइट इंटरनेट के मामले में लोकल और ग्लोबल दोनों तरह की कंपनियों का वेलकम करना चाहिए. हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि इंडिया जैसे कम इनकम कमाने वाले देश में इंटरनेट की कीमत इतनी ज्यादा नहीं होनी चाहिए कि वो आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाए. इंटरनेट का मकसद लोगों के बीच की डिजिटल दूरी को पाटना होना चाहिए, न कि अमीर और गरीब के बीच कोई नया गैप पैदा करना है.

'ओह! इससे तो बहुत तकलीफ हुई होगी'

कमल हासन का ये तीखा और दमदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अपनी बेबाक बयानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत भी मैदान में कूद पड़ीं. उन्होंने कमल हासन के इस बयान की जमकर तारीफ की और एलन मस्क पर जमकर तंज कसा. मस्क की चुटकी लेते हुए कंगना ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ओह!!! इससे तो एलन मस्क को बहुत तकलीफ हुई होगी.' कंगना ने कमल हासन के हर एक शब्द को सही ठहराते हुए कहा कि किसी भी विदेशी अरबपति को इंडिया जैसे देश की नीतियां तय करने का कोई हक नहीं है.

आगे क्या होगा?

ये पूरा विवाद इस बात की एक बड़ी मिसाल बन गया है कि जब टेक वर्ल्ड के सबसे अमीर शख्स और देश के राष्ट्रीय हितों के बीच टकराव होता है, तो देश के कलाकार और नेता किस तरह खुलकर अपनी बात रखते हैं. एक तरफ जहां एलन मस्क इंडियन मार्केट में अपनी एंट्री को लेकर गुस्साए हुए हैं और लाइसेंस में देरी पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ देश के भीतर से ये साफ मैसेज दिया जा रहा है कि बिजनेस अपनी जगह है, लेकिन इंडिया की सिक्योरिटी और आम लोगों का हित सबसे ऊपर है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More