SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मैं रोने से खुद को रोकता था...', Baldy का किरदार निभाते हुए क्यों इमोशनल हो गए मिहिर आहूजा?

मिहिर आहूजा ने 'ऑपरेशन सफेद सागर' में फ्लाइंग ऑफिसर सी.एच. बाल रेड्डी यानी 'Baldy' का किरदार निभाया है. उन्होंने बताया कि ‘लक्ष्य’ देखकर उन्हें वर्दी पहनने की प्रेरणा मिली थी. अब दर्शकों को एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रेरित करना उनके लिए गर्व की बात है.

Written By Swati Singh
Published: Sep 16, 2026, 02:11 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 02:48 PM IST
Join

'ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर' में अभिनेता मिहिर आहूजा ने फ्लाइंग ऑफिसर सी.एच. बाल रेड्डी का किरदार निभाया है. एयरफोर्स की दुनिया में बाल रेड्डी को उनके निकनेम 'Baldy' से जाना जाता था. 7 अगस्त को रिलीज हुई यह सीरीज कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन और नंबर 17 स्क्वाड्रन यानी 'Golden Arrows' की कहानी को सामने लाती है.

आपने 'Lakshya' देखकर uniform पहनने का सपना देखा था. क्या Hrithik Roshan के सामने आज आप ‘Operation Safed Sagar’ में अपना uniform वाला किरदार दिखाना चाहेंगे?

बिलकुल मैं बहुत ज्यादा इंस्पायर्ड था, मैं आपको बताना चाहूंगा कि अभी दो दिन पहले मैं जिम में था, तब तक कोई आया मेरे पास मैंने आपको ऑपरेशन सफेद सागर में देखा. आपका शो देखकर हम भी एयरफ़ोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं. ये सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा. ये बहुत बड़ी बात है एक एक्टर के लिए की हम उन्हें इंस्पायर कर रहे हैं. मैंने ऐसा सुना है कि 'लक्ष्य' देखने के बाद बहुत से लोगों ने फ़ोर्स ज्वाइन किया था. अब अगर हमारा शो देख कर भी लोग ऐसे बोल रहे हैं, तो ये बहुत बड़ी बात है

क्या कोई ऐसा moment था जहां director से आपकी creative disagreement हुई हो, क्योंकि आपको लगा हो कि Baldy ऐसा नहीं करेगा?

नहीं, ऐसा नहीं था बिलकुल भी नहीं. इतनी अच्छी राइटिंग इतना अच्छा डायरेक्शन था.वो पहले से ही इतना रिसर्च करके बैठे रहते हैं. हम एक्टर्स तो बहुत लास्ट में आते हैं. हमे सब कुछ कुछ थाल में परोस के दे दिया जाता है. लेकिन हमने भी बहुत चीजें सीखी हैं. कैसे चलना है. कैसे बात करनी है. लेकिन इस दौरान जो सबसे ज्यादा मुश्किल काम होता है उनकी फैमिली से मिलना. वो उनकी कहानियां सुनते हैं. कैसे उनके हसबैंड गए और कभी वापस नहीं आए. वो अपने आप को किस तरीके से कैसे मोल्ड करके रखते हैं, ये काबिले तारीफ है. हम सेट पर भी रोज कोई ना कोई कहानी सुनते थे. ये प्रोजेक्ट इमोशनली बहुत ज्यादा चैलेंगिंग था. हम रोज खुद को रोने से रोकते थे.

Siddharth और Jimmy में से किसने आपको acting को लेकर ऐसी सलाह दी जो आगे आपके career में काम आने वाली है?

उन दोनों को देख कर ही बहुत सिखने को मिल गया. मै इसके बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे ऐसे स्टार्स के साथ काम करने को मिला. सिद्धार्थ हमारे साथ इतना घुल-मिल गए जैसे हम दोस्त हो. वो जो एक सीनियर और जूनियर वाला गैप होता है, वो आइस ब्रेक बहुत जल्दी हो गया था. पहले दिन दोनों ने बहुत कम्फर्ट फील करवा दिया. दोनों से खूब मस्ती करते थे हम. जिम्मी सर के साथ तो हम काम के अलावा खाने पर खूब डिस्कस करते थे.

आपको ज्यादा डर किससे लगता है-flop होने से या typecast होने से?

डर नहीं कह सकते लेकिन, मैं कोशिश करता हूं कि मैंने टाइपकास्ट ना हो पाऊं. हालांकि, ये पूरी तरफ एक्टर पर निर्भर करता है. जैसे मां लीजिए, अगर मैं कल वापस से किसी ऑफिसर का रोल करूं तो उसकी कहानी बिलकुल अलग होगी. तो मेरे ऊपर है कि मैं दोनों को कैसे अलग रखूं. इसलिए ये पूरा एक्टर के हाथ में है. हम इंसान की पर्सनालिटी अलग होती है तो उसको उसकी तरफ ही करना चाहिए.

क्या कभी आपको लगा कि स्टारकिड्स के साथ काम करते हुए आपके लिए कुछ दरवाजे देर से खुले?

नहीं, ऐसा नहीं है. मुझे शुरू से ही बहुत प्यार मिला है. मैं तो वो लड़का हूं जो सिर्फ एक फूल देखकर ही खुश हो जाता हूं. मुझे तो पूरा गुलदस्ता मिल गया है. मैं तो बाहर से आकर खुद का नाम बना रहा हूं, तो मुझे मुंबई ने बहुत प्यार मिला है. मुझे अपनी जर्नी बहुत सही लग रही है.

कभी किसी role के लिए ‘न’ सुनकर घर जाकर रोए हैं?

नहीं, ऐसा तो नहीं हुआ है. क्योंकि मैं बिलीव करता हूं कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. तो जो मिलाता है वो काफी है. जैसे मैं कोई एक प्रोजेक्ट करने वाला हूं, अगर वो नहीं मिला. लेकिन बदले में मुझे कोई और प्रोजेक्ट मिल गया. इसलिए ऐसा नहीं है कि कभी दुख हुआ है.  

Suhana, Khushi और Agastya में से किसके साथ आपकी सबसे ज्यादा tuning थी?

द आर्ची के सबके एक्टर के साथ मेरी अच्छी ट्यूनिंग है. हमारा तो एक व्हाट्सएप ग्रुप है, हम खूब बाते करते हैं. अपने बारे में चीजे शेयर भी करते हैं और आज भी एक दूसरे को एप्रीसिएट करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES