भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /अस्पताल से नुसरत भरूचा ने शेयर की तस्वीर, बताया कैसी है तबीयत, दर्द में भी शाहरुख और काजोल ने लाई चेहरे पर मुस्कान

अस्पताल से नुसरत भरूचा ने शेयर की तस्वीर, बताया कैसी है तबीयत, दर्द में भी शाहरुख और काजोल ने लाई चेहरे पर मुस्कान

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का हाल ही में बाली में एक्सीडेंट हुआ था. एक्सीडेंट में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में चोट आई. जिसके बाद से एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं. एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है. नुसरत ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपेडट दिया है.

Written ByShilpa Singh
Published: Oct 12, 2026, 08:07 PM IST|Updated: Oct 12, 2026, 08:10 PM IST
joinshare
अस्पताल से नुसरत भरूचा ने शेयर की तस्वीर, बताया कैसी है तबीयत, दर्द में भी शाहरुख और काजोल ने लाई चेहरे पर मुस्कान
Image Credit: इंस्टाग्राम

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में हादसे का शिकार हुई हैं. एक्सीडेंट में उन्हें काफी गंभीर चोट गाई हैं. एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ, फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपेडट दिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि अब उनकी तबीयत कैसी है?

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम अकाउं स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर हैं. अस्पताल का स्टाफ उन्हें खाना खिला रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस टीवी देख रही हैं. टीवी पर गाना चल रहा है 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' ये सॉन्ग काजोल और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है. इस गाने को देख नुसरत के चेहरे पर स्माइल आ गई.

धीरे-धीरे ठीक हो रही है तबीयत

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- और बस ऐसे ही शाहरुख खान और काजोल मेरे चेहरे पर स्माइल लाते हैं. यह याद दिलाते हैं कि चीजे बेहतर होती हैं. धीरे-धीरे... हमेशा होती हैं. धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं. बहुत सारे सपने देख रही हूं.

बाली में हुआ था हादसा

नुसरत बाली पहले काम के सिलसिले में गई थी. जिसके बाद उन्होंने छुट्टियों के लिए कुछ और समय बाली में बिताया. इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया. चोट लगने के बाद एक्ट्रेस को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया. मुंबई में उनकी रीढ़ की सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था.

इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की थी, जिसमें एक खाली व्हीलचेयर की फोटो थी. फोटो के पीछे खिड़की से सनसेट दिख रहा था. फोटो के साथ नुसरत ने लिखा- हमेशा सनसेट का पीछा करती हूं, बस ऐसे ही मेरा नजारा बदल गया. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त. एक्ट्रेस ने इस मैसेज से संदेश मिलता है कि इतने मुश्किल समय में भी नुसरत ने हार नहीं मानी है.

टीम ने शेयर किया आधिकारिक बयान

नुसरत की टीम ने आधिकारिक बयान शेयर कर उनकी सेहत की जानकारी दी थी. बताया था कि एक्ट्रेस मेडिकल निगरानी में हैं. अभी उनकी प्राथमिकता केवल सेहत है. नुसरत कुछ हफ्तों के लिए काम नहीं कर पाएंगी, उन्हें इस समय आराम की जरूरत हैं. टीम ने उनकी प्राइविसी का सम्मान करने और उनके ठीक होने की अपील की थी.

उफ्फ ये सियापा में आई थी नजर

नुसरत भरूचा आखिरी बार फिल्म उफ्फ ये सियापा में नजर आई थी. फिल्म 5 सितंबर 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Nushrratt Bharuccha
Bollywood News