App

National Film Awards सिर्फ प्राइड या करियर का टर्निंग पॉइंट? एक ट्रॉफी कैसे बदल सकती है एक्टर की फीस, फिल्में और ब्रांड वैल्यू...

नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना किसी भी स्टार के लिए सपने से कम नहीं होता है. आइए जानते हैं क्या अवॉर्ड मिलने के बाद कालाकार की फीस, फिल्म और ब्रांड वैल्यू में बदलाव आता है.

National Film Awards सिर्फ प्राइड या करियर का टर्निंग पॉइंट? एक ट्रॉफी कैसे बदल सकती है एक्टर की फीस, फिल्में और ब्रांड वैल्यू...

नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना किसी भी स्टार्स के लिए बहुत ही बड़ा सम्मान माना जाता है. राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद स्टार्स को काफी फायदा मिलता है. एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने बताया है कि राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद लोगों का उनके प्रति रवैया काफी सकारात्मक हो गया. उनके काम को गंभीरता से लिया गया है. उसके बाद उनके ऊपर लोगों का भरोसा भी बढ़ गया. एक्टर ने बताया है कि नेशनल अवॉर्ड मिलने के साथ उम्मीदें भी बढ़ जाती है. उस उम्मीद से अधिक मेहनत करने और खुद को बेहतर बनाने की प्ररेणा भी मिलती है.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने के बाद इंडस्ट्री में एक्टर के करियर में सकारात्मक और अच्छा असर पड़ता है. अवॉर्ड मिलने के बाद स्टार की फीस, ब्रांड वैल्यू पर भी काफी सकारात्मक असर दिखता है. आइए जानते हैं कैसे एक अवॉर्ड से स्टार्स के करियर को मदद मिलती है.

फीस और ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी

जब किसी स्टार को नेशनल अवॉर्ड मिलता है तो मार्केट में रातोंरात उस स्टार की वैल्यू बढञ जाती है. कॉरपोरेट ब्रांड ऐसे चेहरों पर काफी पैसा लगाना पसंद करते हैं. नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद स्टार कई दिनों तक चर्चा में रहते हैं. ऐसे में स्टार ब्रांड एंडोर्समेंट फीस बढ़ा देते हैं.

आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई थी

आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी ब्रांड फीस को बढ़ा दिया था.

फिल्मों में अधिक मौका

जब किसी नए उभरते हुए कालाकार को नेशनल अवॉर्ड मिलता है तो बड़े-बड़े मेकर्स उनके काम को गंभीरता से लेते हैं. इसके अलावा मेकर्स उन्हें फीस भी ज्यादा देते हैं. इसके अलावा अवॉर्ड मिलने के बाद डायरेक्टर और राइटर्स की नजर भी उस कालाकार पर पड़ी है और काम करने के मौके खुलने लगते हैं.

वर्सटाइल एक्टर के रूप में होती है पहचान

राष्ट्रपति से नेशनल अवॉर्ड लेना किसी भी स्टार के लिए सपने से कम नहीं होता है. वो पल हर स्टार के लिए खास होता हैं. क्योंकि नेशनल अवॉर्ड कालाकार की एक्टिंग को देखकर दिया जाता है. कई बार कुछ स्टार्स को केवल ग्लेमरस चेहरा समझा जाता है. नेशनल अवॉर्ड मिलना कालाकार के काम को गंभीर और वर्सटाइल बना देते है. लोग उनके कमर्शियल फिल्म नहीं उनकी एक्टिंग और काम को लेकर भी चर्चा करते हैं.

लिगेसी

किसी भी स्टार के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना किसी लिगेसी से कम नहीं होता है. यह अवॉर्ड उनके करियर में किसी स्टार से कम नहीं होता है. बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में आती-जाती रहती हैं. कभी फिल्म हिट तो कभी फ्लॉप होती है. लेकिन नेशनल अवॉर्ड एक्टर के लिए जीवनभर एक टैग की तरह जुड़ जाता है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More