App

करियर की शुरुआत में किंग खान शाहरुख को जाना पड़ा था जेल, मुश्किल वक्त में नाना पाटेकर बने थे मददगार

एक्टर नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स दुखी हैं. शाहरुख खान ने नाना की मौत पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान के करियर की शुरुआत में नाना पाटेकर ने एक्टर की मदद की थी.

करियर की शुरुआत में किंग खान शाहरुख को जाना पड़ा था जेल, मुश्किल वक्त में नाना पाटेकर बने थे मददगार
Image Credit: इंस्टाग्राम

एक्टर नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. शाहरुख खान भी नाना पाटेकर के निधन से दुखी हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर नाना के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. नाना पाटेकर ने शाहरुख खान को जेल से बाहर निकालने में मदद की थी. करियर की शुरुआत में शाहरुख खान को जेल जाना पड़ा था. आइए जानते हैं क्या है किस्सा.

जब शाहरुख खाना को जाना पड़ा था जेल

एक इवेंट में शाहरुख खान ने बताया था कि साल 1990 की शुरुआत में उन्हें जेल जाना पड़ा था. एक्टर ने बोला था कि वह उस समय इंडस्ट्री में एकदम नए थे. शाहरुख खान और गौरी की शादी हुई थी. एक मैगजीन ने शाहरुख खान और उनकी को-स्टार के बीच अफेयर को लेकर आर्टिकल छाप दिया था. इस आर्टिकल से गौरी खान परेशान हो गई. ऐसे में शाहरुख खान को बहुत गुस्सा आया था.

इसके बाद शाहरुख खान ने मैगजीन में आर्टिकल छापने वाली पत्रकार से बात करने का फैसला लिया. जिसके बाद शादी के दौरान ससुर से मिली तलवार को लेकर एक्टर पत्रकार के घर पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने वहां पर काफी बुरा बर्ताव किया. जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था.

नाना पाटेकर ने की थी मदद

शाहरुख खान ने पत्रकार के घर पर लोगों को धमकाया था. इसके अलावा उनकी तलवार से एक इंसान के पैर में चोट लग गई थी. जब शाहरुख खान फिल्म कभी हां कभी ना की शूटिंग कर रहे थे. सेट पर पुलिस आई और उन्हें हिरासत में लिया. शाम का समय हो गया था, ऐसे में उन्हें तुरंत जमानत नहीं मिली. जिसके बाद नाना पाटेकर ने उन्हें जेल से बाहर निकालने में मदद की. वीकेंड पर शाम की अदालत लगती थी. जो जमानत देती थी. एक्टर ने बताया कि अब वह अच्छे से पेश आते हैं वह काफी बदल गए हैं.

राजू बन गया जेंटलमैन

साल 1992 में शाहरुख खान और नाना पाटेकर साथ फिल्म फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन में नजर आए थे. फिल्म में शाहरुख के अलावा जूही चावला और अमृता सिंह भी थी. फिल्म में नाना पाटेकर का मजाकिया किरदार था. इसके बाद शाहरुख खान और नाना पाटेकर फिल्म शक्ति द पावर 2002 में साथ में नजर आए थे.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More