)
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हुए, एक्टर के पैतृक गांव में डोंजे में अंतिम संस्कार किया गया है. एक्टर को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी है. रात के लगभग 11 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद है. एक्टर का 8 अक्टूबर 2026 गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया.
दिग्गज अभिनेता अपने घर में बेहोश मिले, एक्टर को अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल टीम की तमाम कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सकता. मणिपाल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया. जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया. नाना पाटेकर ना केवल अच्छे एक्टर बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं.
दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया गया. पुणे के डोंजे गांव में उनके फार्महाउस पर उनका अंतिम संस्कार किया. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पुणे के डोंजे गावं में एक्टर को अंतिम विदाई दी है.
#WATCH | Maharashtra: Last rites of veteran actor Nana Patekar performed with state honours at his native village, Donje village in Pune Rural. He passed away in Goa today. https://t.co/sh2DtLvT4g
— ANI (@ANI) October 8, 2026
फिल्ममेकर आदित्य सरपोतदार ने कहा- मैंने कबी नहीं सोचा था कि शक्ति शालिनी उनकी आखिरी फिल्म होगी. मुझे काफी दुख है कि उनका ये आखिरी काम होगा. मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह अचानक इस तरह से चले जाएंगे. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि असल में क्या हुआ. यह फिल्म सिनेमा के इस बेहतरीन कलाकार के लिए एक श्रद्धांजलि होगी.
नाना पाटेकर के निधन पर अनिल कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा- मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया. इससे पहले सतीश और अब मेरा नान्या, नान्या तू अचानक बहुत जल्दी चला गया. सबसे बड़ा कलाकार, हमें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चला गया. मैं तुझे बहुत मिस करूंगा, लाइफ में, सेट पर, फोन पर, बड़े पर्दे पर.
शाहरुख खान ने नाना पाटेकर ने निधन पर इमोशलन पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने पोस्ट में बताया है कि नाना के साथ उनकी पहली मुलाकात में वह काफी असहज थे. ऐसे में वह अपने बाल ठीक कर रहे थे. नाना ने उन्हें बोला हीरो की तरह बाल मत बना तू एक्टर है. इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान को नसीहत दी की हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खो जाना, शाहरुख खान ने पोस्ट में शेयर किया कि नाना पाटेकर पहले डांटते थे फिर प्यार से गले लगाते थे.