SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जब Raajneeti के सेट पर कांपने लगे थे कैटरीना कैफ के हाथ, तब नाना पाटेकर के कुछ शब्दों ने बदल दिया पूरा सीन!

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का हाल ही में निधन हो गया, जिससे उनके को-स्टार्स और फैंस गहरे सदमे में हैं. इस बीच उनकी फिल्म 'राजनीति' का एक पुराना किस्सा खूब चर्चा में है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से जुड़ा हुआ है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 10, 2026, 07:20 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 07:27 AM IST
Image Credit: फिल्म 'राजनीति'
Join

फिल्मों की दुनिया में कब क्या हो जाए, ये तो कोई नहीं बता सकता. पर्दे के पीछे कलाकारों की जिंदगी में ऐसे कई दिलचस्प और दिल को छू लने वाले पल आते हैं, जो सालों बाद भी लोगों के दिमाग में ताजा रहते हैं. कुछ ऐसा ही प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' (Raajneeti) के साथ है. साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि कई बड़े दिग्गज कलाकारों ने काम किया, जिसमें नाना पाटेकर, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, कैटरीना कैफ, मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई मंझे हुए सेलेब्स का नाम शामिल है. इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस से भी खूब प्यार मिला, जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने कैटरीना के इस अवतार की सराहना की.

इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने एक पॉलिटिशियन की बेटी और नेता की विधवा पत्नि को किरदार निभाया, जो उनकी बाकी फिल्मों से पूरी तरह अलग था. इस किरदार में कैटरीना ने अपनी जान लगा दी और पर्दे पर इसे बखूबी निभाया. लेकिन फिल्म के सबसे अहम सीन यानी स्टेज पर खड़े होकर स्पीच देते समय उनके हाथ कांपने लगे. फिल्म 'राजनीति' में एक समय ऐसा भी आया था, जब कैटरीना कैफ के लिए कैमरे के सामने टिकना और एक बड़ा राजनीतिक भाषण देना बेहद मुश्किल हो गया था.

नाना ने की कैटरीना की मदद

फिल्म से जुड़े इस किस्से को याद करते हुए कैटरीना कैफ ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वो शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची, तो वहां सड़क पर लगभग 3000 के करीब लोगों की एक भारी-भरकम भीड़ मौजूद थी. इतने ज्यादा लोगों के सामने स्टेज पर खड़े होकर स्पीच देने के ख्याल से ही उनके हाथ कांपने लगे और वो घबरा गईं. उस समय स्टेज पर कैटरीना के साथ अजय देवगन और नाना पाटेकर खड़े हुए थे, जो उन्हें घबराया हुआ देखकर उनकी मदद से लिए पहुंच गए.

नाना के शब्दों ने बढाया कैटरीना का हौसला

कैटरीना ने बताया कि उन्हें परेशान और नर्वस देखकर नाना पाटेकर उनके पास पहुंचे और बेहद आराम से हौसले वाले अंदाज में सिर्फ इतना कहा, 'सब ठीक है, सब कुछ ठीक हो जाएगा.' नाना के बस इतना कहने से ही एक्ट्रेस को हिम्म्त मिली और उनका सारा डर पलभर में गायब हो गया और उसके बाद जो उस सीन में हुआ, वो आज तक कोई नहीं भूल पाया. इस सीन में कैटरीना ने अपनी सबसे बेहतरीन परफोर्मेंस में से एक दी.

कैटरीना के किरदार के बारे में

आपको बता दें कि फिल्म 'राजनीति' में कैटरीना कैफ ने 'इंदु प्रताप' का दमदार किरदार निभाया था, जो कहानी के आखिर में मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनती हैं. फिल्म में उनका किरदार महाभारत की 'द्रौपदी' से इंस्पायर बताया गया था, जहां उनकी जिंदगी और रिश्ते राजनीति की बिसात पर उलझे हुए नजर आते हैं. वहीं, दूसरी ओर, नाना पाटेकर ने इस फिल्म में 'बृज गोपाल' नाम के एक चतुर और तेज राजनीतिक रणनीतिकार की भूमिका निभाई थी, जिसे लोगों ने आज भी याद रखा है.


नाना को दी गई अंतिम विदाई

8 अक्टूबर 2026 को एक दुखद खबर ने पूरे देश और फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. हिंदी सिनेमा के बेबाक और दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके निधन से हर कोई हैरान है. उनके करीबियों के अनुसार, आखिरी समय में उनकी इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार उनके पुणे स्थित डोंजे फार्महाउस में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनके बेटे मल्हार ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस गमगीन माहौल में जैकी श्रॉफ, साजिद नाडियाडवाला और अनिल शर्मा जैसी कई फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES