SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिग बॉस 20 शो से बाहर आते ही नकुल ढुल ने दिया रिएक्शन, 2 दिन को लेकर कसा तंज!

नकुल ढुल बिग बॉस 20 से बाहर हो चुके हैं. शो में गुल्लू के साथ उनकी हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद घरवालों से बात करने के बाद बिग बॉस ने नकुल को घर से बाहर कर दिया.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 15, 2026, 06:18 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 07:16 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

नकुल धुल बिग बॉस 20 से बाहर हो चुके हैं. दरअसल बिग बॉस हाउस में नकुल और गुल्लू के बीच लड़ाई हो जाती है. नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठाया जिसके बाद बिग बॉस ने हिंसा करने के की वजह से नकुल को घर से बाहर कर दिया. घर से बाहर आने के बाद नकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लाइन में शो के बाकी कंटेस्टेंट के लिए तंज कसा है.

नकुल ने कसा तंज

नकुल ने बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लाइन में बाकी लोगों पर तंज कसा है. नकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दिन की जर्नी को लेकर तंज कसा है. उन्होंने लिखा- अपने 2 दिन उनके 100 दिन. नकुल ने किसी का नाम नहीं लिखा है.

स्काउट ने किया नकुल का सपोर्ट

नकुल और गुल्लू के बीच छोटी सी बात को लेकर बहस हो जाती है. छोटी सी बात को लेकर बहस इतना ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है. नकुल और गुल्लू को रोकने के लिए पूरा घर आता है, लेकिन बात काफी बढ़ जाती है. इसके बाद सभी घरवाले नकुल के खिलाफ हो जाते हैं. घर में स्काउट और लव उनके खिलाफ नहीं होते हैं.

माही ने लगाया नकुल पर अग्रेसिव होने का आरोप

बिग बॉस 20 में लड़ाई होने के बाद नकुल गुल्लू के पास माफी मांगने के लिए जाते हैं, उनसे बात करने के लिए भी जाते हैं, लेकिन माही विज, आसिफ खान और यंग नकुल को रोक देते हैं. माही बोलती हैं कि उन्हें नकुल पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, वो दोबारा इस तरह से अग्रेसिव हो सकता है. इस पर नकुल नाराज हो जाता है, जिसके बाद नकुल बोलता है कि हां भरोसा नहीं है, जैसे मैं कोई सीरियल किलर हूं ना.

जिसके बाद बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को लिविंग रूम में बुलाते हैं. बिग बॉस सभी लोगों का ओपिनियन पूछते हैं. वह सबकी बात सुनते हैं. सभी घरवालों की बात को सुनकर नकुल घर से बाहर हो जाते हैं. नकुल के घर से बाहर जाने के फैसले पर माही, कनिका, गुल्लू और आसिफ बिग बॉस की तारीफ करते हैं.

काजी की वजह से हुई थी हाथापाई

नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई काजी की वजह से हुई थी. दरअसल नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी और स्काउट के बीच बहस हो जाती है. इसके बाद काजी स्काउट के कान पर थूक देते हैं. वहीं वह इस बारे में माही और गुल्लू को बताते हैं. जिसके बाद नकुल स्काउट को काजी के बारे में ये बात बोलते हैं. स्काउट नकुल के साथ काजी के पास जाते हैं. जिसके बाद बहस शुरू हो जाती हैं. जिसके बाद गुल्लू सभी को शांत कराते हैं. इस दौरान गुल्लू और नकुल के बीच बहस हो जाती हैं. जो कि हाथापाई तक पहुंच जाती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES