SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नागार्जुन के लाडले की कितनी है नेटवर्थ? फिल्मों से लेकर बिजनेस तक, जानें कहां से होती है नागा चैतन्य की कमाई

साउथ स्टार नागा चैतन्य सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं. नागा चैतन्य का जन्म 23 नवंबर 1986 में हुआ. एक्टर फिल्मी परिवार से संबंध रखते हैं. इसके बाद उन्हेंने अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत की है. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 22, 2026, 23:39 IST | Updated: Nov 22, 2026, 23:42 IST
Image Credit: आलीशान बंगला और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं नागा चैतन्य
Join

नागा चैतन्य साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं. एक्टर लग्जरी लाइफ जीते हैं. आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ क्या है. उनकी प्रॉपर्टीज से लेकर एक्सपेंसिव कार कलेक्शन

नागा चैतन्य

नागा चैतन्य तेलुगु फिल्म स्टार नागार्जुन के बेटे हैं. नागा ने पिता की तरह अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है. नागा का जन्म 23 नवंबर 1986 में हुआ. नागा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म जॉश से किया था. नागा चैतन्य की पढ़ाई पद्म शेषाद्रि बाला भवन और एएमएम स्कूल से हुई है. सेंट मैरी कॉलेज हैदराबाद से उन्होंने ग्रेजुएशन किया है.

नागा चैतन्य का डेब्यू

नागा चैतन्य का फिल्मी सफर आसान नहीं था. पहले ही वह फिल्मी परिवार से हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं था. फिल्म ये माया चेसावे से उन्हें स्टारडम मिला था. उनकी यह फिल्म रोमांटिक फिल्म थी. फिल्म में उनके साथ समांथा रुथ प्रभु लीड रोल में थी. दोनों की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट थी. उसके बाद उन्होंने 100% लव, तड़का और मणम जैसी फिल्मों में काम किया है.

बॉलीवुड डेब्यू

नागा चैतन्य ने बॉलीवुड डेब्यू लाल सिंह चड्ढा फिल्म से की है. फिल्म में उन्होंने आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ काम किया है. फिल्म में उन्होंने बाला का किरदार निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.

नागा और शोभिता की शादी

नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता से साल 2024 की शादी की थी. कपल की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई थी. नागा और शोभिता की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

नागा की नेटवर्थ

नागा की नेटवर्थ की बात करें तो नागा एक फिल्म या वेब सीरीज के लिए  5 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. साल 2023 में वह वेब सीरीज 'धूथा' में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागा की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसमें उनकी पारिवारिक संपत्ति और बिजनेस शामिल है.

फिल्मों के अलावा बिजनेस से भी होती है कमाई

नागा की कमाई केवल एक्टिंग या फिल्मों से नहीं आती है. उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बिजनेस से आता है. उनका क्लाउड किचन ब्रांड 'शोयू' पैन-एशियन से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है. उनका ये बिजनेस काफी अच्छा कर रहा है.


हैदराबाद में आलीशान घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन

नागा चैतन्य हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं.  एक्टर के पास फेरारी F430, पोर्श 911 GT3 RS और मर्सिडीज-बेंज G63 AMG जैसी कार है. इसके उनके पास BMW R9T और Triumph Thruxton R जैसी लग्जरी बाइक भी है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES