App

Pooja Meri Jaan Trailer: प्यार और बैकअप रिलेशनशिप में फंसी मृणाल, ट्रेलर में दिखा हुमा कुरैशी का दमदार अवतार

फिल्म पूजा मेरी जान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म की कहानी पूजा नाम की लड़की है जिसका बॉयफ्रेंड 5 साल के रिलेशनशिप में ब्रेकअप के बाद अपनी जान दे देता है. जिसके बाद पूजा को गिरफ्तार कर लिया जाता है.

Pooja Meri Jaan Trailer: प्यार और बैकअप रिलेशनशिप में फंसी मृणाल, ट्रेलर में दिखा हुमा कुरैशी का दमदार अवतार

मृणाल ठाकुर की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म पूजा मेरी जान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म मैडॉक बैनर के तले बनी है. फिल्म को दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला कि पूजा अपने दोस्त के रोमांटिक प्रपोजल को मना कर देती है.

पूजा का दोस्त पिछले 5 साल से पूजा के साथ था. उनसे पूजा के साथ अपनी पूरी जिंदगी के बारे में सोच लिया था. पूजा के पीछे हटने से वह खुदकुशी कर लेता है. जिसके बाद पूजा की लाइफ में परेशानियां शुरू हो जाती है. फिल्म में रिश्ता, सहमति, जुनून और रिजेक्शन की कहानी को दिखाया जाएगा. इसके अलावा फिल्म एकतरफा प्यार, सनक, ना सुनने की आदत और खौफनाक मंजर की कहानी पर्दे पर दिखेगी. सेंसर बोर्ड से फिल्म को A प्रमाणपत्र मिला है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 वकील के रोल में हैं हुमा कुरैशी

ट्रेलर में हुमा कुरैशी वकील सना के रोल में हैं. हुमा पूजा को जेल से बाहर निकालवाने में मदद करती है. वह सभी घटनाओं को जोड़ने और सच्चाई को जानने की कोशिश करती है. ट्रेलर में सना अलग-अलग बयान से सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है. हुमा के किरदार ने फिल्म में सस्पेंस बनाए रखा है.

कब रिलीज होगी फिल्म

पूजा मेरी जान फिल्म का ऐलान साल 2022 में हुआ था. फिल्म पिछले 4 साल से रिलीज नहीं हो पाई. वहीं अब फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को जी 5 पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है.

मृणाल ठाकुर करियर

मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी. आज के समय में मृणाल साउथ सिनेमा से हिंदी सिनेमा में बड़ी एक्ट्रेस हैं. मृणाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी. मृणाल को सीरियल कुमकुम भाग्य से फेम मिला था. इसके बाद उन्होंने मराठी फिल्मों में काम किया. साल 2018 में उन्होंने लव सोनिया फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद वह साल 2019 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म सुपर 30 में नजर आई थी. इसके बाद एक्ट्रेस बाटला हाउस फिल्म में नजर आई थी.

बतौर लीड एक्ट्रेस को पहचान साउथ सिनेमा की फइल्म सीता रामम से मिली. साल 2022 में दुलकर सममान के साथ वह रोमांटिक फिल्म सीता रामम में बतौर लीड रोल में नजर आई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मृणाल को पैन इंडिया लेवल पर बड़ी सफलता मिली.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More