App

गुपचुप रचाई शादी! 37 साल की इस खूबसूरत हसीना ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग की रजिस्ट्री मैरिज; छिपाया पति का चेहरा

बंगाली सिनेमा की 37 साल की मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व सांसद ने गुपचुप तरीके से अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, हालांकि फोटो में उन्होंने अपने पति का चेहरा बड़े सलीके से छिपाए रखा है.

गुपचुप रचाई शादी! 37 साल की इस खूबसूरत हसीना ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग की रजिस्ट्री मैरिज; छिपाया पति का चेहरा
Image Credit: कोलकाता में परिवार के बीच सादगी से हुई रजिस्ट्री मैरिज (AI)

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपनी लाइफ की नई शुरुआत कर दी है. उन्होंने 26 नवंबर को कोलकाता में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ दत्ता के साथ सगाई और कोर्ट मैरिज कर ली. मिमी ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन की फोटोज शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया. हालांकि, इन तस्वीरों में उन्होंने बहुत ही स्मार्ट तरीके से अपने पार्टनर का चेहरा छिपाकर रखा. मिमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रजिस्ट्री सेरेमनी की कई प्यारी झलकियां शेयर की हैं. इन फोटोज में कपल शादी के पेपर्स पर साइन करते और एक-दूसरे को रिंग पहनाते नजर आ रहा है.

पोस्ट के कैप्शन में मिमी ने सिर्फ रेड हार्ट इमोजी लगाई हैं. तस्वीरें सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी. एक्ट्रेस शुभश्री गांगुली और अंगना रॉय ने कमेंट कर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. वहीं, एक्टर सौरव चक्रवर्ती ने दोनों के सुखी जीवन की कामना करते हुए ‘हर हर महादेव’ लिखा. इस खास दिन के लिए मिमी ने आइवरी रंग का बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिसके ब्लाउज पर भारी गोल्डन कढ़ाई की गई थी. उन्होंने ग्रीन स्टोन स्टेटमेंट गोल्ड झुमके और मैचिंग हेयर एक्सेसरी के साथ अपना लुक पूरा किया. वहीं, उनके पार्टनर आइवरी रंग की शेरवानी में नजर आए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप रचाई कोर्ट मैरिज

कोलकाता के कस्बा इलाके में मौजूद मिमी के घर पर ये कोर्ट मैरिज और सगाई का फंक्शन एकदम सादे तरीके से निपटाया गया. किसी बडे सेलिब्रिटी इवेंट या शोर-शराबे के बजाय इस कपल ने अपने खास दिन को काफी प्राइवेट रखना ही ठीक समझा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सेरेमनी में बस घरवाले और गिने-चुने करीबी दोस्त ही बुलाए गए थे. मिमी ने हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया के कैमरोंस, और लाइमलाइट से दूर रखा है. यही वजह है कि उनकी शादी की इस अचानक आई न्यूज ने सबको चौंका दिया है और अब फैंस उनके हसबैंड के बारे में पूरी डिटेल जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

कौन हैं मिमी के हमसफर सिद्धार्थ दत्ता?

मिमी ने भले ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में अपने पार्टनर का फेस छुपाकर रखा हो, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके लाइफ पार्टनर का नाम सिद्धार्थ दत्ता है, जो मर्चेंट नेवी में जॉब करते हैं और फिल्म इंडस्ट्री की लाइमलाइट से एकदम दूर रहते हैं. खबरों के मुताबिक, मिमी और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के थ्रू हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग और दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को हमेशा प्राइवेट रखा और किसी को भनक तक नहीं लगने दी. अब सीधे शादी कर दोनों ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कलिम्पोंग की वादियों में गूंजेगी शहनाई

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कोलकाता में कोर्ट मैरिज करने के बाद अब ये कपल पूरे रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक, शादी के सारे मेन फंक्शन पश्चिम बंगाल के खूबसूरत हिल स्टेशन कलिम्पोंग में होने वाले हैं. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की शुरुआत 3 दिसंबर से होगी, जहां पहले दिन मेहमानों के लिए शानदार कॉकटेल और डिनर पार्टी रखी गई है. इसके अगले दिन यानी 4 दिसंबर को मेहंदी और संगीत के रंग जमेंगे. 5 दिसंबर को ये कपल बंगाली पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंध जाएगा. इसके बाद 11 दिसंबर को कोलकाता में एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी.

मिमी का एक्टिंग से राजनीति तक का सफर

मिमी बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बहुत ही पॉपुलर नाम हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पॉपुलर टीवी शो ‘गानेर ओपारे’ से की थी, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली. टीवी पर हिट होने के बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों में एंट्री ली और कई सुपरहिट मूवीज देकर टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपनी खास जगह बना ली. एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद मिमी ने पॉलिटिक्स में भी कदम रखा. साल 2019 के लोकसभा इलेक्शन में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जादवपुर सीट से शानदार जीत दर्ज की और सांसद बनीं. हालांकि, बाद में फरवरी 2024 में उन्होंने अपने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More