SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को देखकर इंप्रेस हुए साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, फिल्म के क्लाइमैक्स को बताया शानदार

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम दा कंक्लूजन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. बता दें कि मलयालम दृश्यम फिल्म जॉर्जकुट्टी का किरदार मोहनलाल ने निभाया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 12, 2026, 10:09 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 10:14 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

मलयालम दृश्यम में जॉर्ज कुट्टी का किरदार निभाने वाले मोहनलाल ने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम दा कंक्लूजन देखी, उन्होंने फिल्म की तारीफी की है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म के क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ की है. अजय देवगन की फिल्म दृश्यम मलयालम फिल्म पर आधारित है. वहीं अजय देवगन ने फिल्म रिलीज से बताया है कि दृश्यम 3 का अंत साउथ की दृश्यम फिल्म से अलग होगा.

मोहनलाल ने फिल्म पर दिया रिएक्शन

मोहनलाल ने वीडियो शेयर करते हुए बोला- मैंने दृश्यम दा कंक्लूजन देखी है. जिस तरह से फिल्म का अंत दिया गया है मैं उससे बहुत ही ज्यादा प्रभावित हूं. अभिषेक पाठक, अजय देवगन, कुमार मंगत और पूरी कास्ट और क्रू को शानदार काम के लिए बधाई. मोहनलाल ने फिल्म जॉर्जकुट्टी का रोल निभाया, पर्दे पर उनके द्वारा निभाया किरदार सबसे ज्यादा पॉपुलर बन गया है. अजय देवगन की हिंदी फ्रेंचाइजी फिल्म के पार्ट 3 की कहानी मलयालम फिल्म से अलग बताई गई है.

400 करोड़ से ज्यादा की कमाई

अजय देवगन की फिल्म थिएटर में धमाल मचा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने देशभर में 309 करोड़ और वर्ल्डवाइड 480 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. साल 2026 की यह सबसे सुपरहिट फिल्म है. फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की थी. पहले दिन से अभी तक फिल्म की कमाई थम नहीं रही है.

जयदीप अहलावत की पार्ट 3 में हुई एंट्री

अजय देवगन फिल्म में विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आए हैं. तब्बू मीरा देशमुख के किरदार में हैं. श्रिया सरन नंदनी के किरदार में हैं. वहीं फिल्म की कहानी में नए किरदार की एंट्री हुई है. फिल्म में जयदीप अहलावत एसपी राजवीर सिंह तोमर के किरदार में दिखे हैं. पर्दे पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत के बीच की टक्कर को लोगों ने पसंद की है. वहीं लोगों को जयदीप की एक्टिंग काफी पसंद आई है.

मलयालम फिल्म की हिंदी फ्रैंचाइजी है दृश्यम

दृश्यम फ्रैंचाइज की शुरुआत साल 2015 में जीतू जोसेफ की मलयालम फिल्म पर आधारित है. पहली दो फिल्म की कहानी मलयालम दृश्यम पर आधारित रही है. वहीं दृश्यम द कंक्लूजन की कहानी मलयालम कहानी से अलग है. फिल्म का अंत एकदम डिफरेंट है. अजय देवगन ने फिल्म रिलीज से पहले बताया था कि फिल्म की कहानी का अंत मोहनलाल की फिल्म से अलग है. अगर मोहनलाल सर उनकी फिल्म को देखते हैं तो उनके लिए यह सम्मान की बात होगी. इसके अलावा अजय देवगन ने प्रमोशन इंवेट में बोला था कि वह दृश्यम फ्रैंचाइज की आखिरी फिल्म होगी. उन्होंने कहा था कि केवल फ्रैंचाइज के लिए कहानी को आगे खींचना सही नहीं है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES