SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिलिंद सोमन की अनसुनी रूटीन: 60 की उम्र में बिना जूतों के दौड़ते हैं, जानिए नंगे पैर भागने का वो सीक्रेट जो जिम वाले कभी नहीं बताएंगे

60 साल के मिलिंद सोमन बिना जूतों के नंगे पैर दौड़ते हैं और रोज सिर्फ 15 मिनट कसरत करते हैं. जानिए नंगे पैर दौड़ने के फायदे, जोखिम और मिलिंद सोमन का पूरा डाइट व फिटनेस रूटीन.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 09, 2026, 01:00 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 01:11 PM IST
Image Credit: बिना किसी सप्लीमेंट और जिम इक्विपमेंट के दौड़ते हैं मिलिंद सोमन (फाइल फोटो)
Join

Milind Soman Barefoot Running: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन 60 साल की उम्र में भी यूथ को फिटनेस गोल दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने महज 6 दिनों के अंदर 2 फुल-डिस्टेंस 'आयरनमैन ट्राइथलॉन' पूरे करके सबको हैरान कर दिया. एक आयरनमैन चैलेंज में 3.8 किलोमीटर स्विमिंग, 180 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर की रनिंग शामिल होती है. इतनी खतरनाक स्टेमिना के बावजूद मिलिंद सोमन की कसरत का तरीका बहुत ही सिंपल और बेसिक है. सबसे खास बात यह है कि मिलिंद सोमन अक्सर बिना जूतों के यानी नंगे पैर दौड़ना पसंद करते हैं.

न जिम की जरूरत, न किसी सामान की

मिलिंद सोमन का कहना है कि फिटनेस के लिए भारी-भरकम जिम इक्विपमेंट की कोई जरूरत नहीं होती. एनडीटीवी लाइफलाइन से बातचीत के दौरान वह बताते हैं कि वह कोई जिम सामान यूज नहीं करते और रोज सिर्फ 10 से 15 मिनट ही कसरत करते हैं. जब वह ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं, तो बस कुछ एक्स्ट्रा सेट्स लगा लेते हैं. वह हफ्ते में लगभग 60 से 70 किलोमीटर दौड़ते और साइकिल चलाते हैं. अपनी बॉडीवेट एक्सरसाइज के लिए वह केवल पुश-अप्स, पुल-अप्स और प्लैंक (Plank) जैसी पुरानी और आसान कसरतों पर भरोसा करते हैं.

क्या खाते हैं 60 साल के मिलिंद सोमन?

मिलिंद सोमन का खान-पान भी बहुत सिंपल और घर का बना होता है. वह किसी फैंसी डाइट या महंगे सप्लीमेंट्स पर निर्भर नहीं रहते. अपने दिन की शुरुआत वह पानी, ताजे फल और सूखे मेवों से करते हैं. दोपहर के खाने में दाल, सब्जी, रोटी या चावल के साथ एक चम्मच शुद्ध देसी घी लेते हैं. वह रिफाइंड और पैकेट बंद खाने से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं. इसके अलावा वह कोल्ड ड्रिंक्स और ठंडे पानी से परहेज करते हैं और साल में एकाध बार ही शराब को हाथ लगाते हैं.

सोकर उठने का कोई फिक्स टाइम नहीं

ज्यादातर लोगों को लगता है कि फिटनेस फ्रीक लोग सुबह 4 बजे उठ जाते होंगे, लेकिन मिलिंद सोमन के साथ ऐसा नहीं है. वह आराम से सुबह 8:30 बजे उठते हैं और अगले 1 घंटे तक बिस्तर पर ही रिलैक्स करते हैं. इसके बाद वह सुबह 10 बजे के आसपास रनिंग के लिए निकलते हैं. उनका यह रूटीन दिखाता है कि फिट रहने के लिए खुद को किसी सख्त नियम में बांधने की जरूरत नहीं है. वर्कफ्रंट की बात करें तो मिलिंद सोमन को हाल ही में विजय सेतुपति के साथ सीरीज 'काट्टान' में देखा गया था.

नंगे पैर दौड़ने की आदत और पैरों की ताकत

जब आप बिना जूतों के दौड़ते हैं तो आपके पैरों को किसी एक्स्ट्रा कुशन या सपोर्ट का सहारा नहीं मिलता. इससे पैरों की छोटी-छोटी मसल्स ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं और धीरे-धीरे मजबूत होने लगती हैं. नंगे पैर भागने से पैरों का नेचुरल आर्च बेहतर होता है और शरीर का बैलेंस सुधरता है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप पहले ही दिन से मीलों दूर नंगे पैर भागने लगें. जो लोग हमेशा महंगे रनिंग शूज पहनकर दौड़ते हैं, उन्हें अचानक नंगे पैर नहीं भागना चाहिए. शुरुआत में साफ और सुरक्षित जगह पर थोड़े समय के लिए ही बिना जूतों के चलना या दौड़ना चाहिए, वरना चोट लग सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES