SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'माफी मांगो': दलेर मेहंदी पर आरोपों को लेकर भड़के मीका सिंह, राजपाल यादव ने भी की मंत्री की खिंचाई!

बॉलीवुड के फेमस सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जहां एक ओर सिंगर के सपोर्ट में उनके भाई मीका सिंह लगातार पोस्ट कर रहे हैं, तो वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री के बाकी कलाकार भी अब उनके समर्थन में उतर आए हैं. अनुपम खेर के बाद, राजपाल यादनव ने भी वीडियो शेयर कर मंत्री जी को कला का सम्मान करने की बात कही.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 22, 2026, 06:27 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:25 AM IST
Image Credit: मीका और राजपाल ने की मंत्री जी की खिंचाई
Join

पंजाब और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी द्वारा उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में नवरात्रि के दौरान परफॉर्मेंस दी गई, जो एक समय के बाद बड़े विवाद में बदल गई, जब राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अचानक स्टेज पर पहुंच गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. दरअसल, मंत्री जी ने सिंगर पर आरोप लगाया कि वो स्टेज पर नशे की हालत में गा रहे थे और लाइव गाने के बजाए लिप-सिंक कर रहे थे. इतना ही नहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नवरात्रि के पवित्र मौके पर इस तरह का बर्ताव बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.

मंत्री जी ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, 'नवरात्रि के लिए दुर्गा माता का एक प्रोग्राम है और आप शराब पीकर उस प्रोग्राम में गा रहे हैं, जो सही नहीं है.' इसके साथ ही मंत्री ने सिंगर की बोलने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा, ' आप से बोला तो जा नहीं रहा, आप गाना क्या गाओगे?' बाद में एएनआई को दिए इंटरव्यू में मंत्री जी ने ये भी दावा किया कि इस परफॉर्मेंस के लिए सिंगर को 35 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने सही से परफॉर्म नहीं किया.

मीका सिंह ने मंत्री से की माफी की मांग

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद दलेर मेहंदी के भाई और पॉपुलर सिंगर मीका सिंह खुलकर उनके सपोर्ट में मैदान पर उतर आए हैं. 21 अक्टूबर, 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया वीडियो और पोस्ट शेयर करते हुए मीका ने मंत्री सुबोध उनियाल से पब्लिकली माफी मांगने की मांग की है. मीका सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सत श्री अकाल, सभी को! बॉलीवुड से लेकर पंजाब तक के सभी सिंगर्स, फैंस, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मेरा पॉइंट सिंपल है, दलेर मेहंदी जी शराब नहीं पीते हैं, और उन पर ऐसे आरोप लगाना पूरी तरह से गलत है'.

स्टेज पर इतने बड़े कलाकार का अपमान क्यों?

मीका सिंह ने उत्तराखंड के मंत्री द्वारा स्टेज पर सबके सामने दलेर मेहंदी को रोकने और डांटने की घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपने पोस्ट में सवाल उठाते हुए कहा, 'आज, अगर कोई टीचर स्कूल या कॉलेज में किसी बच्चे को डांट भी दे, तो ये एक बड़ा मुद्दा बन जाता है. तो, इतने बड़े और फेमस कलाकार को मंच पर सबके सामने डांटना और अपमानित करना कैसे सही है?'. उन्होंने आगे कहा कि जिम्मेदार मंत्री को अपनी गलती मानते हुए दलेर मेहंदी पर लगाए गए झूठे आरोपों और उनके साथ हुए इस गलत व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए. साथ ही, उन्होंने मुश्किल समय में उनके परिवार का साथ देने वाले सभी सेलेब्स और फैंस का आभार जताया है.

राजपाल यादव ने भी की तीखी आलोचना

सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्टर्स भी सामने आए हैं. अनुपम खेर के बाद, अब एक्टर राजपाल यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर मंत्री जी की खिंचाई कर दी है. उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कलाकार का अपमान मतलब कला का अपमान और कला का अपना एक कद्द है और कद्द कभी पैसो से नहीं तोला जा सकता.'

 

इतना ही नहीं, राजपाल यादव ने वीडियो में आगे कहा, ऐसे निंदनीय शब्दों का प्रयोग और व्यवहार मंत्री जी कर रहे थे और सीनियर सिंगर के सामने मारपीट का उदाहरण दे रहे थे, मंत्री जी आपको ये सब शोभा नहीं देता. ऐसा लगता है मानो आपने कला को खरीद लिया हो. कला को कभी भी खरीदा नहीं जा सकता, कला एक जीवन है, इसलिए कला का सम्मान करिए.' अपनी बात को आगे बढ़ाते और दलेर मेहंदी का समर्थन करते हुए राजपाल ने कहा, 'पद आते हैं, जाते हैं. लेकिन कद हमेशा रहता है और कला का कद हजारों सालों से है. कला के कद का सम्मान करिए. भगवान आपका भला करे.'


बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री का मिला साथ

सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में सिर्फ मीका सिंह ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग एक साथ आ गए हैं. इस विवाद के तूल पकड़ते ही सिंगर पलाश सेन, हर्षदीप कौर, अलीशा चिनॉय, कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर राजपाल यादव और कई दूसरे जाने-माने सितारों ने दलेर मेहंदी का साइड लिया. सभी का यही कहना है कि दलेर मेहंदी अपनी सेहत के चलते पिछले दो साल से काफी स्ट्रगल कर रहे हैं और शराब पीने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और झूठे हैं. फिलहाल, ये विवाद लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES