SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिलीज से पहले Avengers Doomsday का महा-रिकॉर्ड! भारत में टिकटों के लिए मची लूट; फैंस में दिखा गजब का क्रेज

रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस की वापसी से ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर फैंस में गजब की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म की रिलीज में अभी 24 दिन बाकी हैं, लेकिन भारत में इसकी एडवांस बुकिंग ने करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करने वाली है?

Written By Vandana Saini
Published: Nov 24, 2026, 06:27 IST | Updated: Nov 24, 2026, 06:56 IST
Image Credit: ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की धमाकेदार एडवांस बुकिंग (AI)
Join

मार्वल की अगली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इसे लेकर फैंस का क्रेज अभी से आसमान छू रहा है. भारत में इस सुपरहीरो मूवी के रिलीज होने में अभी पूरे 24 दिन का समय बाकी है, लेकिन टिकटों की सेल ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. फिल्म ने रिलीज से इतना पहले ही 50 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग का बड़ा आंकड़ा पार करके सबको चौंका दिया है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़े रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक देशभर में फिल्म की कुल एडवांस कमाई 52.21 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

इस कलेक्शन में ब्लॉक की गई सीटें भी जुड़ी हुई हैं, वहीं अगर बिना ब्लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने 44.37 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है. टिकट सेल की रफ्तार को देखें तो इस फिल्म ने देश के 74 से ज्यादा शहरों में कुल 7,611 शोज के लिए करीब 8.25 लाख टिकट सेल कर दिए हैं. ये आंकड़ा ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर सामने आया है. अगर ब्लॉक सीटों को इस गिनती से हटा दिया जाए, तो भी फिल्म के 7.04 लाख टिकट सेल हो चुके हैं. रिलीज से करीब तीन हफ्ते पहले ही टिकटों की इतनी भारी मांग देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर धमाकेदार होड़ मची है.

ओपनिंग डे पर ही होगी सबसे तगड़ी कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के हिसाब से, फिल्म के ओपनिंग डे यानी 17 दिसंबर को सबसे ज्यादा कमाई होने की उम्मीद है. पहले दिन के लिए ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 22.77 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, जो कुल एडवांस कमाई का करीब 44 प्रतिशत हिस्सा है. बाकी दिनों की बात करें तो शुक्रवार 18 दिसंबर के लिए 11.05 करोड़, शनिवार 19 दिसंबर के लिए 10.54 करोड़ और रविवार 20 दिसंबर के लिए 7.85 करोड़ रुपये की टिकटें बिक चुकी हैं. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद चारों दिनों की ये कमाई क्रमशः 20.30 करोड़, 9.21 करोड़, 8.68 करोड़ और 6.18 करोड़ रुपये बैठती है. इस सभी आकंड़ों ने फैंस के होश उड़ा दिए.

मिथिला की धरती पर बजा Ramayana का डंका! नेपाल में तोड़ा Pushpa 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड; वर्ल्डवाइड पार किया 1704.65 करोड़ का आंकड़ा

रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस की वापसी

इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच इतनी ज्यादा दीवानगी होने की सबसे बड़ी वजह मशहूर एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में फिर से वापसी है, लेकिन इस बार वे अपने पुराने और सबके पसंदीदा किरदार टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन बनकर नहीं आ रहे, बल्कि फिल्म के सबसे खतरनाक विलेन ‘डॉक्टर डूम’ के रोल में दिखाई देने वाले हैं. इतना ही नहीं, उनके साथ क्रिस इवांस भी एक बार फिर स्टीव रोजर्स बनकर इस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं. पुराने मार्वल फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. इन दोनों सुपरस्टार्स के एक साथ आने से फिल्म का क्रेज अब दोगुना हो चुका है.

दिखेगा सुपरहीरोज का सबसे बड़ा संगम

कहानी और नए किरदारों के हिसाब से ये फिल्म फैंस को सिनेमाघरों में बिल्कुल अलग रोमांच देने वाली है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में पहली बार मार्वल की अलग-अलग दुनिया के बड़े सुपरहीरोज एक ही स्क्रीन पर साथ काम करते नजर आएंगे. इस फिल्म में पुराने एवेंजर्स के साथ-साथ फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन के जाने-माने किरदार भी आपस में हाथ मिलाते दिखेंगे. इतने सारे दिग्गज सुपरहीरोज का एक साथ आना और एक बड़ी लड़ाई का हिस्सा बनना ही फैंस को थिएटर्स की तरफ खींच रहा है. यही बड़ी वजह है कि फिल्म के रिलीज होने से काफी समय पहले ही लोगों ने अपनी-अपनी टिकटें बुक करनी शुरू कर दी हैं.

कब और किन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?

एंथनी रूसो और जो रूसो के डायरेक्शन में बनी ये मेगा बजट फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. खास बात ये है कि ये फिल्म अमेरिका में 18 दिसंबर को रिलीज होगी, यानी इंडियन ऑडियंस इसे अमेरिकी ऑडियंस से एक दिन पहले देख पाएंगे. भारत में इसे अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस के अलावा क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एंथनी मैकी, पॉल रुड, फ्लोरेंस पुघ, सिमू लियू, सेबेस्टियन स्टैन, इयान मैककेलेन और पैट्रिक स्टीवर्ट जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES