SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक तस्वीर और खत्म हो गया चमकता करियर! अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद संग फोटो पर मंदाकिनी ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

राजकपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातोंरात स्टोर बनने वाली मंदाकिनी का करियर एक तस्वीर की वजह से डूब गया था. वो कोई आम तस्वीर नहीं थी बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग क्रिकेट मैच के दौरान उनकी फोटो वायरल हुई थी.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 16, 2026, 09:52 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 09:55 PM IST
Join

राम तेरी गंगा मैली फिल्म से हर तरफ छा जाने वाली मंदाकिनी का करियर एक तस्वीर की वजह से खराब हो गया. 16 साल की उम्र में मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया. फिल्म के कुछ सीन पर उस समय काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन एक तस्वीर ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ को तबाह कर दिया था.

साल 1994 में एक तस्वीर सामने आई थी, उसमें एक्ट्रेस अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ दुबई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मैच देख रही थी. फोटो सामने आने के बाद एक्ट्रेस और दाऊद के रिश्ते ने अखबार में काफी सुर्खियां बटोरी थी. सालों बाद एक्ट्रेस ने उस विवादित फोटो पर खुलकर बात की है.

विवादित फोटो पर सालों बाद मंदाकिनी ने की बात

ANI को दिए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने दाऊद संग विवादित तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वह दुबई दाऊद इब्राहिम के बुलावे पर नहीं गई थी. एक्ट्रेस ने बोला कि वह एक शो की वजह से दुबई गई थी, जिसके बाद वह क्रिकेट मैच देखने गई. जहां पर वह बैठी थी वहीं पर दाऊद इब्राहिम भी बैठा था. इस दौरान किसी ने तस्वीर ले ली जिसके बाद लोगों ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए.

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बोला कि फोटो आने के बाद जो खबरें उड़ी, उनपर उनका कोई कंट्रोल नहीं था. एक आर्टिस्ट के तौर पर कई लोगों से मिलना होता है उसमें कोई फर्क नहीं करतीं. हमारे लिए सब लोग बराबर होते हैं. हम वहां शो के लिए गए थे दाऊद ने नहीं बुलाया था.

फिल्मी करियर पर पड़ा बुरा असर

एक फोटो की वजह से काफी विवाद हुआ था. मंदाकिनी ने बोला कि उस फोटो की वजह से उनके फिल्मी करियर पर काफी बुरा असर पड़ा था. उस विवाद से काफी नुकसान हुआ. मुझे बाद में पता चला कि इन सब चीजों को हैंडल करने के लिए एक टीम होनी चाहिए. मैंने हर जगह उन अफवाहों का खंडन किया था.

दाऊद संग उड़ी थी अफेयर की अफवाह

साल 1993 में मुंबई धमाकों के बाद दाऊद दुबई भाग गया था. दाऊद के पीछे पुलिस थी. ऐसे में जब मंदाकिनी और दाऊद एक साथ क्रिकेट मैच देख रहे थे, तो पूरे देश में हलचल मच गई. दोनों के अफेयर की खबरें काफी तेज हो गई. इतना ही नहीं पुलिस ने भी मंदाकिनी ने भी मुंबई हमले के मास्टरमांइड दाऊद इब्राहिम को लेकर पूछताछ की गई थी. बाद में एक्ट्रेस को मामले से क्लीन चिट मिल गई.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES