SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मलाइका अरोड़ा का नया अवतार: बुर्के में स्पॉट हुईं एक्ट्रेस, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग!

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बुर्का पहने हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, तो वहीं कई लोगों ने उनके पैरों को देखकर हैरानी जताई.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 22, 2026, 08:17 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:42 AM IST
Image Credit: मलाइका अरोड़ा बुर्का पहनकर मस्जिद पहुंचीं
Join

फिटनेस और ग्लैमरस स्टाइल के लिए फेमस बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से इंटरनेट पर गॉसिप का टॉपिक बन गई हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली मलाइका इन दिनों दुबई और अबू धाबी के सफर पर निकली हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह सरप्राइज और कई लोग शॉक्ड रह गए. इस वीडियो में मलाइका अबू धाबी की बेहद खूबसूरत और मशहूर 'शेख जायद ग्रैंड मस्जिद' में बुर्का पहने नजर आ रही हैं, जिसके बाद से ही इंटरनेट पर यूजर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वो काले रंग का बुर्का पहनकर मस्जिद की आर्ट को निहारती हुई दिखाई दे रही हैं.  वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कुछ जगहें आपको रुकने पर मजबूर कर देती हैं, कुछ आपको महसूस कराती हैं. इस जगह ने ये दोनों काम किए.' वीडियो में उनके चेहरे पर दिख रहे सुकून की फैंस ने काफी तारीफ की और कई लोगों ने इसे उनका अब तक का सबसे बेहतरीन आउटफिट बताया.

फैंस को पसंद आया नया अवतार, नेटिजन्स ने किया ट्रोल

मलाइका के फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर कई नेटिजन्स का ध्यान उनके पैरों पर गया, जहां उन्होंने शूज पहने हुए थे. लोगों का कहना है कि किसी भी मस्जिद या मंदिर परिसर के नियमों के मुताबिक, उन्हें जूते नहीं पहनने चाहिए थे. मस्जिद के इस वीडियो के सामने आते ही मलाइका की पर्सनल लाइफ और नए रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

इस शख्स के साथ घूम रहीं मलाइका

खबरों के मुताबिक, मलाइका इस ट्रिप पर योगा एंटरप्रेन्योर सर्वेश शशि के साथ गई हैं. मस्जिद परिसर के बाहर सर्वेश को मलाइका के कंधे पर हाथ रखकर तस्वीरें क्लिक कराते हुए देखा गया हैं. दोनों की ये करीबियत और रोमांटिक बॉन्डिंग सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके अफेयर के कयास लगाए जाने लगे हैं. हालांकि, इन खबरों और अपने रिश्ते की अफवाहों पर मलाइका की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान या रिएक्शन सामने नहीं आया है.

मलाइका अरोड़ा का शानदार करियर

बात करें मलाइका अरोड़ा के करियर की, तो उन्होंने नब्बे के दशक में वीजे के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद, साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के सुपरहिट गाने 'छैय्या छैय्या' पर ट्रेन की छत पर किए उनके डांस ने उन्हें रातों-रात पूरे देश में फेमस कर दिया. इसके बाद 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'अनारकली डिस्को चली' जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से उन्होंने बॉलीवुड में 'आइटम क्वीन' का खिताब हासिल किया. डांसिंग के अलावा, उन्होंने 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे कई बड़े रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाकर टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है.

विवादों और तारीफों के बीच छाईं मलाइका

मलाइका अरोड़ा चाहे अपने रिलेशनशिप्स को लेकर खबरों में रहें या अपने यूनीक फैशन सेंस के लिए, लोग उनके बारे में जानने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं. अर्जुन कपूर से अलग होने की खबरों के बाद अब सर्वेश शशि संग उनका नाम जुड़ना और अचानक बुर्के में धार्मिक स्थल पर स्पॉट होना, ये सब दिखाता है कि वो हर कदम पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन जाती हैं. फिलहाल, अबू धाबी के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उनके इस एकदम अलग और शांत अवतार की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES