App

नो मोर डिले: कानूनी फंदे में फंसे Yo Yo Honey Singh, साइबर सेल का सख्त रुख! आज ही होना होगा पेश

फेमस रैपर यो यो हनी सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही हैं. दरअसल महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर की 22 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने की अपील को रिजेक्ट कर दिया है और उन्हें आज ही पेश होने के आदेश दिए हैं.

नो मोर डिले: कानूनी फंदे में फंसे Yo Yo Honey Singh, साइबर सेल का सख्त रुख! आज ही होना होगा पेश
Image Credit: रैपर हनी सिंह

अपने एनर्जेटिक गानों से लाखों दिलों पर राज करने वाले फेमस रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हिरदेश सिंह यानी 'यो यो हनी सिंह' की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनके उस अपील को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने 22 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने की मोहलत मांगी थी. साइबर सेल ने उन्हें कोई राहत न देते हुए आज यानी 16 अक्टूबर को ही तुरंत पेश होने का कड़ा समन जारी किया है. इससे पहले भी साइबर सेल तीन बार समन भेज चुकी है, लेकिन रैपर हर बार विदेश में होने का हवाला देकर इसे टाल रहे थे. मगर इस बार साइबर सेल ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें आज यानी 16 अक्टूबर को ही पेश होने के आदेश दिए हैं.

खबरों के अनुसार, ये पूरा विवाद एक कॉन्सर्ट के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है. रैपर पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक लाइव शो या कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी थीं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं. इस सिलसिले में एक आम नागरिक की तरफ से महाराष्ट्र साइबर सेल में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से पुलिस विभाग इस मामले में काफी गंभीर नजर आ रहा है.

आज ही होना होगा हाजिर

कानूनी प्रोसेस से बचने या अपनी व्यस्तताओं के चलते हनी सिंह की कानूनी टीम ने पेशी के लिए 22 अक्टूबर, 2026 की तारीख मांगी थी, ताकि वो थोड़ा समय पा सकें. हालांकि, महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस अपील को नामंजूर कर दिया और उन्हें आज ही जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यो यो हनी सिंह आज साइबर सेल के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखते हैं या फिर इस कानूनी पेंच में उनकी मुश्किलें और ज्यादा गहराने वाली हैं. 

एक गाने से ही बन गए सेंसेशन

यो यो हनी सिंह इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में एक पॉजिटिव बदलाव किया और देश के पहले कमर्शियल रैप सुपरस्टार बने. दिल्ली की एक नॉर्मल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले हनी सिंह ने शुरुआत में एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में अपना सफर शुरू किया था और साल 2003 में उन्होंने रिकॉर्डिंग और प्रोडक्शन पर काम करना शुरू किया. साल 2011 में उनकी एलबम 'इंटरनेशनल विलेजर' और उसका सुपरहिट गाना 'अंग्रेजी बीट' रिलीज होने के बाद वो रातों-रात यंग जनरेशन के बीच स्टार बन गए.

हनी सिंह का धमाकेदार कमबैक

कई सुपरहिट गानों और रैप के बाद हनी सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा और 'लव यू पार्टी', 'ब्लू है पानी पानी', 'चार बोतल वोदका', और 'पार्टी ऑल नाइट' जैसे चार्टबस्टर गानों से तहलका मचा दिया. उन्होंने अपने म्यूजिक के दम पर रैप और हिप-हॉप को मेनस्ट्रीम इंडस्ट्री में ला खड़ा किया. लेकिन अपने करियर के पीक पर वो बायपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए, जिसके चलते कुछ साल तक वो म्यूजिक की दुनिया से दूर रहे. लेकिन उन्होंने साल 2018 में 'धीरे धीरे से' और 'मखना' जैसे गानों के साथ धमाकेदार कमबैक किया और आज भी वो अपने एनर्जेटिक गानों और लाइव कॉन्सर्ट्स से फिर से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More