SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हसीना पर मंडराया संकट : कनाडा सीमा पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा की एंट्री बैन, पूछताछ के बाद वापस भेजा अमेरिका

महेश भट्ट की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली और सिंगर लकी अली के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. हाल ही में कनाडाई इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें नियाग्रा सीमा पर रोक लिया, जिसके बाद उन्हें वापस अमेरिका डिपोर्ट कर दिया गया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 12, 2026, 07:18 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 08:02 AM IST
Image Credit: फिल्म 'नजर' फेम एक्ट्रेस मीरा
Join

पाकिस्तानी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मीरा एक बार फिर अपनी किसी फिल्म की बजाए एक कानूनी और इमिग्रेशन से जुड़े मामले को लेकर चर्चा का हिस्सा बन गई हैं. हाल ही में हुए इस ताजा घटनाक्रम ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस मीरा को हाल ही में कनाडाई इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा नियाग्रा सीमा पर रोक दिया गया और उन्हें कनाडा में एंट्री करने से साफ इनकार कर दिया गया. एक इंटरव्यू में मीरा ने खुद इस खबर की पुष्टि की है. उनका असली नाम सैयदा इरतिजा रुबाब है और वो न्यूयॉर्क से कनाडा में होने वाले एक शो में शामिल होने जा रही थीं, तभी बॉर्डर पर उन्हें रोक लिया गया.

अधिकारियों ने उनसे कई घंटों तक कड़ी पूछताछ की और आखिर में उन्हें वापस अमेरिका भेज दिया. हालांकि, इस कार्यवाही का सटीक और पुख्ता कारण अभी तक सामने नहीं आया है. इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए मीरा की मां, शफकत जहरा बुखारी ने दावा किया है कि ये सब इमिग्रेशन इंटरव्यू के दौरान हुई एक छोटी सी गलतफहमी का नतीजा था.

क्या गलतफहमी का शिकार हुईं मीरा?

मीरा की मां ने आगे कहा कि अंग्रेजी में पूछे जाने वाले कुछ सवालों को समझने में मीरा को थोड़ी कठिनाई हो रही थी, जिसे अधिकारियों ने गलत समझ लिया. वहीं, खुद एक्ट्रेस मीरा का ये कहना है कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्हें क्यों रोका गया. उन्हें ऐसा शक है कि शायद किसी ने उनके खिलाफ कोई गलत शिकायत दर्ज कराई है, जिसके चलते उन्हें इतनी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा

ब्रिटिश ने भी लगाई थी मीरा पर रोक

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब एक्ट्रेस मीरा को विदेश यात्रा के दौरान इस तरह की कानूनी या इमिग्रेशन से जुड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी उनके साथ ऐसा किस्सा हो चुका है, जब उन्हें यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश करने से मना कर दिया गया था. ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारियों ने तो उनकी 10 साल तक एंट्री बैन कर रखी है. विदेशी दौरों पर इस तरह की पाबंदियां लगना मीरा के करियर में लगातार टेंशन का कारण रहा है.

लकी अली के साथ हिट हुई थी केमिस्ट्री

मीरा के करियर के बारे में बात करें, तो उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है. इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई थी और महेश भट्ट की थ्रिलर फिल्म 'नजर' से साल 2005 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ आशीष चौधरी मुख्य भूमिका में थे, जिसे आलिया भट्ट की मां सोनिया राजदान ने डायरेक्ट किया था. इसके बाद वो फिल्म 'कसक' में सिंगर और एक्टर लकी अली के साथ नजर आईं, जिससे उन्हें इंडिया में खास पहचान मिली.

क्या बढ़ जाएंगी मीरा की मुश्किलें?

भले ही मीरा ने अपने करियर में पाकिस्तान और भारत दोनों जगहों पर काम किया हो, लेकिन हालिया कनाडाई घटना ने उनके इंटरनेशनल दौरों पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है. एक कलाकार के लिए इस तरह बॉर्डर से वापस लौटना मेंटली काफी स्ट्रेसफुल होता है. फिलहाल पाकिस्तानी एजेंसियां मीरा से इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर उनके साथ ये सब किस वजह से हुआ, ताकि वो फ्यूचर में इन कानूनी पेचीदगियों से बच सकें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES