App

रणबीर-आलिया के बाद विक्की कौशल का पोस्टर हुआ रिलीज, सिगरेट जलाते दिखे एक्टर; चेहरे पर नजर आए चोट के निशान

Love And War: विकी कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे. फिल्म में वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसका इंटेंस पोस्टर हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है.

रणबीर-आलिया के बाद विक्की कौशल का पोस्टर हुआ रिलीज, सिगरेट जलाते दिखे एक्टर; चेहरे पर नजर आए चोट के निशान
Image Credit: रणबीर-आलिया के बाद विक्की कौशल का पोस्टर हुआ रिलीज.

विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब आखिरकार फिल्म से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ गया है. शनिवार को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर कर फिल्म में अपने कैरेक्टर की पहली झलक दिखाई. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विक्की के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे. तीनों कलाकारों को पहली बार एक ही फिल्म में साथ देखने को लेकर ऑडियंस में काफी एक्साइटेड है. विक्की का ये लुक बाकी दोनों कलाकारों से काफी अलग और सस्पेंस से भरा हुआ नजर आ रहा है.

पोस्टर में विक्की कौशल सिगरेट जलाते हुए बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. उनका पूरा लुक काफी रफ एंड टफ रखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी इंटेंस होने वाला है. उनके चेहरे पर नजर आ रहे चोट के निशान भी पोस्टर की सबसे खास बात हैं. ये निशान उनके किरदार को लेकर ऑडियंस के मन में कई सवाल खड़े करते हैं.

रफ एंड टफ लुक में नजर आए विक्की 

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नजरे मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं! संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को मूवीज में मिलते हैं!'. इस कैप्शन के साथ उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट की भी जानकारी दी है. विक्की के फर्स्ट लुक ने फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रणबीर और आलिया के लुक ने भी बढ़ाई हलचल

विक्की कौशल से पहले फिल्म के मेकर्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के कैरेक्टर पोस्टर भी जारी कर चुके हैं. रणबीर के पोस्टर में उनका अंदाज काफी इंटेंस  नजर आया था. वो कार के अंदर बैठे हुए सीरियस एक्सप्रेशन में दिखाई दिए. उनके कपड़ों पर खून के निशान और गोली के निशान भी नजर आए, जिससे उनके किरदार की कहानी को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गईं. वहीं आलिया भट्ट का लुक दोनों एक्टर्स से बिल्कुल अलग रखा गया है. उनके पोस्टर में वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं. उनका लुक कैबरे से इंस्पायर दिखाई देता है, जिसमें पुराने जमाने का अट्रैक्शन और कॉन्फिडेंस देखने को मिलता है. तीनों के पोस्टर अलग-अलग अंदाज में पेश किए गए हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पहली बार भंसाली के साथ काम करेंगे विक्की

'लव एंड वॉर' विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म है. इससे पहले विक्की ने कई अलग-अलग तरह के किरदारों से लोगों का दिल जीता है और अब भंसाली की फिल्म में उनका नया अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं. खास बात ये है कि तीनों कलाकार पहली बार एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा बने हैं. ऐसे में फिल्म की कास्ट अपने आप में ऑडियंस के लिए बड़ी बन जाती है. भंसाली की फिल्मों में कहानी के साथ-साथ बड़े सेट, शानदार विजुअल्स और किरदारों के खास लुक पर भी काफी ध्यान दिया जाता है. ऐसे में 'लव एंड वॉर से भी ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं.

कई बार टली रिलीज, अब 2027 में आएगी फिल्म

'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है. शुरुआत में फिल्म को क्रिसमस 2025 के आसपास सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग की थी. इसके बाद रिलीज को मार्च 2026 तक टाल दिया गया. बाद में एक बार फिर फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई. अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 तय की है. यानी ऑडियंस को फिल्म देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. हालांकि,  विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर माहौल जरूर बनना शुरू हो गया है. अब देखना होगा कि फिल्म में विक्की, रणबीर और आलिया की कहानी किस तरह एक-दूसरे से जुड़ती है और भंसाली इसे पर्दे पर किस अंदाज में पेश करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More