App

आग, अदाएं और आलिया भट्ट! Love And War के फर्स्ट लुक में दिखा कैबरे क्वीन का जलवा, फैंस हुए क्रेजी

Love And War Alia Bhatt First Look: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म के पहले पोस्टर में जहां रणबीर कपूर के लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए थे, वहीं अब आलिया भट्ट का शानदार अंदाज देखने को मिला. कैबरे से इंस्पायर ग्लैमरस लुक में वो बेहद कमाल की लग रही हैं.

आग, अदाएं और आलिया भट्ट! Love And War के फर्स्ट लुक में दिखा कैबरे क्वीन का जलवा, फैंस हुए क्रेजी
Image Credit: 'लव एंड वॉर' के फर्स्ट लुक में आलिया भट्ट कैबरे क्वीन बनीं.

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' लगातार अपने शानदार फर्स्ट लुक्स से ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा रही है. रणबीर कपूर के दमदार पोस्टर्स के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आ गया है. पोस्टर में आलिया का ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फिल्म के नए पोस्टर में आलिया भट्ट एक खास कैबरे-इंस्पायर लुक में नजर आ रही हैं. वो एक कुर्सी पर बेहद कॉन्फिडेंस के साथ बैठी दिखाई देती हैं. उनका स्टाइलिश आउटफिट, अट्ररैक्टिव हेडपीस और शानदार पोज उनके किरदार को सस्पेंस और ग्लैमरस अंदाज देता है. पोस्टर की पूरी विजुअल थीम में रेट्रो दौर की झलक दिखाई देती है, जो इसे और खास बनाती है.

आलिया का ये लुक उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग दिखाई दे रहा है. उनकी अदाएं, एक्सप्रेशन और स्टाइल मिलकर पोस्टर में एक ऐसी कहानी की झलक देते हैं, जिसे लेकर ऑडियंस के मन में कई सवाल पैदा हो गए हैं. फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आलिया का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'आग भी, दिलों की जान भी! संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को  सिनेमाघरों में मिलते हैं!'.

आलिया का लुक देख फैंस हुए क्रेजी

आलिया भट्ट का पहला पोस्टर सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया. किसी ने आलिया के नए अवतार की तुलना उनके पिछले यादगार किरदारों से की, तो किसी ने उनके ग्लैमरस अंदाज की तारीफ की. सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स से साफ है कि फिल्म के अगले अपडेट का इंतजार भी बेसब्री से किया जा रहा है. आलिया से पहले रणबीर कपूर के फिल्म से जुड़े दो अलग-अलग पोस्टर्स रिलीज किए गए थे. एक पोस्टर में रणबीर कार चलाते हुए नजर आए, जबकि उनके लुक में चोट और खून के निशान उनके किरदार की कहानी में मौजूद स्ट्रगल की ओर इशारा करते दिखाई दिए. मूंछों, सनग्लासेस और कैजुअल अंदाज में एक्टर का लुक काफी दमदार नजर आया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

तीन बड़े स्टार्स से सजी है 'लव एंड वॉर' की कहानी

रणबीर कपूर दूसरे पोस्टर में और भी ज्यादा इंटेंस दिखाई दे रहे थे. इन पोस्टर्स के बाद अब आलिया के लुक ने फिल्म के लिए ऑडियंस की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ा दी है. 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं. कहानी और किरदारों से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल अभी सामने नहीं आई है, लेकिन एक-एक कर रिलीज किए जा रहे पोस्टर्स फिल्म की दुनिया और इसके किरदारों को लेकर लगातार नई झलक दे रहे हैं.

ranbir kapoor

विक्की कौशल के लुक पर टिकी फैंस की नजरें

भंसाली की फिल्मों की पहचान उनके बड़े सीन कैटेगरी और यादगार किरदारों के लिए रही है. ऐसे में 'लव एंड वॉर में उनका नया विजुअल ट्रीटमेंट ऑडियंस के लिए क्या लेकर आता है, ये फिल्म की रिलीज के बाद ही पूरी तरह सामने आएगा. 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 तय की गई है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज होगी. फिलहाल आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक ने फिल्म के लिए चर्चा को नई रफ्तार दे दी है और अब ऑडियंस की नजर विक्की कौशल समेत फिल्म के बाकी किरदारों के लुक पर टिकी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More