SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रीदेवी-मिथुन की लव स्टोरी पर सालों बाद खुला राज! सेट पर घंटों इंतजार करते थे एक्टर

बॉलीवुड स्टार्स के लिए अक्सर लिंकअप की खबरें सामने आती है. कुछ स्टार्स के बीच के रिश्ते सालों तक सुर्खियों में रहते हैं. स्टार्स अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाते हैं लेकिन उनके किस्से चर्चा में रहते हैं. सालों बाद मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी का किस्सा सालों बाद चर्चा में है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 25, 2026, 18:44 IST | Updated: Nov 25, 2026, 18:47 IST
Image Credit: श्रीदेवी और मिथुन के रिश्ते पर फिल्ममेकर ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Join

70 से 80 के दशक में श्रीदेवी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती थी. उस दौरान मिथुन संग उनके रिश्ते की अफवाह थी. कहा जाता था कि मिथुन और श्रीदेवी रिस्ते में हैं. हाल ही में सिनेमैटोग्राफर लॉरेंस डिसूजा ने साल 1989 में रिलीज फिल्म गैर कानूनी के प्रोडक्शन के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच के रिश्ते के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि मिथुन फिल्म का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह सेट पर अक्सर आते थे.

श्रीदेवी का घंटों इंतजार करते थे मिथुन चक्रवर्ती

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बात करते हुए लॉरेंस डिसूजा ने पुराने समय को याद करते हुए बताया कि गैर कानूनी की शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती शूटिंग के दौरान या फिर पैकअप के समय पर सेट पर आते थे. उन्होंने बताया कि उस समय मिथुन चक्रवर्ती की शादी योगिता बाली से हुई थी. लॉरेंस डिसूजा ने बोला- ये बात सब लोग जानते हैं उस समय मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी रिलेशनशिप में थे. उस समय योगिता बाली से शादी हुई थी. मैंने सेट पर बस यही देखा था कि मिथुन दा सेट पर आते थे. वह मेकअप रूम में उनका इंतजार करते थे.

मिथुन चक्रवर्ती करते थे फोन

लॉरेंस डिसूजा ने बताया कि गैर कानूनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मिथुन दा का शूटिंग के बीच में फोन आता था. वह फोन लेने के लिए जाती थी और फिर अपना सीन शूट करने के लिए वापस आती. एक्टर का जब भी फोन आता था तो वह रिसीव करती थी. दोनों का नाम एक दूसरे से जुड़ा था लेकिन दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की थी. श्रीदेवी ने साल 1996 फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी की, साल 2018 में एक्ट्रेस का दुबई में 54 साल की उम्र में निधन हो गया.

मिथुन चक्रवर्ती वर्कफ्रंट

मिथुन चक्रवर्ती 70 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. साल 2025 में वह श्रीमान वर्सेस श्रीमती, द बंगाल फाइल्स और प्रजापति 2 फिल्म में एक्टिंग कर चुके हैं. मिथुन इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं. रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म जेलर के सीक्वल जेलर 2 में वह कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- फिर टूटा Miss Universe के ताज का सपना! क्यों चंद कदमों की दूरी पर आकर ही थम जाते हैं कदम; 40 बार टॉप कट से बाहर हो चुका है भारत 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES