कैकेयी के लुक पर ट्रोलिंग से भड़कीं लारा दत्ता, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी, बताया क्यों चुना गया ऐसा लुक?
रामायण फिल्म में कैकेयी का किरदार लारा दत्ता ने निभाया है. जब फिल्म से उनका पहला लुक रिवील हुआ था, उस दौरान उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था. वहीं अब लारा दत्ता ने ट्रोर्ल्स को जवाब दिया है.
रणबीर कपूर की रामायण में लारा दत्ता ने मां कैकेयी का किरदार निभाया है. फिल्म रिलीज हो चुकी है. फिल्म में लारा दत्ता की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन जब फिल्म से उनका लुक पहली बार रिवील हुआ था. उस समय इंटरनेट पर उनके लुक की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था. वहीं अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग का जवबा दिया है. उन्होंने बोला कि लोगों ने छोटी-छोटी बातों पर कमियां निकाली है.
मरून रंग की साड़ी को लेकर हुई थी ट्रोल
लारा दत्ता को मरुन रंग की साड़ी की वजह से ट्रोल किया गया था. ग्रीन कलर का ब्लाउज और मरुन कलर की साड़ी और ओपन हेयर की वजह से एक्ट्रेस के लुक की तुलना हिंदी टीवी सीरियल की सास से की थी. लारा दत्ता का ये लुक फिल्म में उस समय आता है जब भगवान राम को राज सिंहासन मिलता है, तो यह सब देख वह अपने कोप भवन में चली जाती है. भवन में कैकेयी राजा दशरथ से भगवान राम को वनवास भेजने और भरत को अयोध्या का राजा बनाने की बात बोलती है.
कपड़ों की वजह से ट्रोल हुई थी लारा दत्ता
लारा दत्ता ने बोला- मुझे पता है कि हमने उस तरह के कपड़े फिल्म में क्यों चुने, हम उन्हें किस तरह से दिखाना चाहते थे. यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है. लोग छोटी-छोटी बातों पर कमियां निकाल रहे हैं. लारा ने डायरेक्टर नितेश तिवारी संग अपनी बातचीत को याद करते हुए बताया है कि नितेश सर से जब पहली बार मुलाकात हुई थी. तो यही बात हुई थी कि कैकेयी जब केकय देश की राजकुमारी थी, तो उनकी ज्वेलरी दोनों रानियों से अलग नहीं होनी चाहिए. क्या वह अपने साथ स्त्री धन नहीं लाई होगी.
लारा ने बोला कि जब आप इतनी बारीक डिटेल्स में जाएं तो काफी दिक्कत होगी. इतिहासकार और कई विशेषज्ञ आकर बोलेंगे कि अरे आपने कैसे दिखाया है, जिसके बाद एक स्टैंडर्ड को अपनाने का फैसला किया जिसमें मिथिला, अयोध्या और लंका की संस्कृतियों के बीच का अंतर दिखाया जा सके.
1000 करोड़ के ज्यादा कर सकती है कमाई
रामायण फिल्म लोगों को पसंद आ रही है. फिल्म ने 7 दिनों में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म 8 वें वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है. दुनियाभर में फिल्म के VFX लोगों को पसंद आ रहे हैं. रणबीर कपूर से लेकर यश के किरदार को लोग पसंद कर रहे हैं. इंटरनेट पर जटायु वाले सीन को ज्यादा पसंद किया जा रहा है.