कनिका सदानंद की मां का निधन, एक्ट्रेस हुईं इमोशल, बोलीं- आप दिल में जिंदा रहोगे
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया है. एक्ट्रेस की मां ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. मां के निधन पर एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का निधन हो गया. 83 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस की मां ने गोवा में आखिरी सांस ली है. मां के निधन पर एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपनी मां की एक फोटो शेयर की है.
कुनिका सदानंद ने अपने इंस्टाग्राम पर मां कल्याणी सदानंद की फोटो शेयर कर फैंस को इस खबर के बारे में बताया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने मां की फोटो के साथ दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है.
कुनिका हुईं इमोशनल
कुनिका ने अपनी मां को याद करते हुए लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें लाइफ में आगे बढ़ने, सपने देखने और उनको पूरा करने का हौसला दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी मां के प्यार को उनके दिखाए रास्ते को याद किया है. कुनिका ने लिखा उनकी मां हमेशा उनके लिए खास रहेंगी.
पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा कल्याणी सदानंद ने जिन-जिन लोगों की जिंदगी में रहीं, वो सभी उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान के साथ याद करेंगे. परिवार और दोस्तों के बीच वह अपने खुशमिजाज और मिलनसार इंसान के तौर पर जानी जाती थी. वह हर किसी के लिए कुछ ना कुछ अच्छा किया करती थी.
मां के लिए लिखी दिल छूने वाली बात
कुनिका ने अपने पोस्ट में आगे लिखा उन्हें उम्मीद है कि उनकी मां अब अपने भाई-बहनों से फिर से मिल गई होंगी. मां को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मां, बहन, पत्नी और दादी की जिम्मेदारी पूरे प्यार और लगन के साथ निभाया है. कुनिका सदानंद की मां का अंतिम संस्कार गोवा में किया जाएगा.
बिग बॉस 19 में आई थी नजर
बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद नजर आई थी. कुनिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में हॉरर फिल्म कब्रिस्तान से की थी. उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. ज्यादा फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव रोल किया है. करण अर्जुन, बेटा, खिलाड़ी और हम साथ-साथ हैं जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. टीवी इंडस्ट्री में वह स्वाभिमान सीरियल में काम कर चुकी हैं. कुमकुम, मधुबाला और कसम से शो में भी काम कर चुकी हैं.