SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

90s की यादें फिर हुईं ताजा: 21 साल बाद साथ आए कुमार सानू और उदित नारायण, इस नए गाने पर 7 मिलियन व्यूज

कुमार सानू और उदित नारायण 21 साल बाद हिंदी फिल्म के गाने के लिए एक साथ रिकॉर्डिंग रूम में नजर आए. दोनों की पक्की दोस्ती, रिकॉर्डिंग की पुरानी यादें और नए गानों को लेकर कई सारे कहानी-किस्से सामने आए हैं.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 19, 2026, 15:25 IST | Updated: Nov 19, 2026, 15:59 IST
Image Credit: फिल्म 'सूर्या' के लिए 21 साल बाद कुमार सानू और उदित नारायण ने एक साथ गाना गाया (AI Image)
Join

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स कुमार सानू और उदित नारायण की आवाज सुनते ही 90s के दौर की यादें अपने आप ताजा हो जाती हैं. दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए हैं और अब 21 साल बाद एक बार फिर हिंदी फिल्म के लिए साथ आए हैं. इस लंबे गैप के बावजूद दोनों की दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया है और कुमार सानू ने अपने हालिया रीयूनियन को लेकर दिल की बातें शेयर की हैं.

कुमार सानू और उदित नारायण ने भले ही 21 साल तक किसी हिंदी फिल्म के लिए साथ में रिकॉर्डिंग न की हो, लेकिन दोनों की यारी आज भी उतनी ही पक्की है. दोनों सिंगर्स ने फिल्म 'सूर्या अंत से आरंभ तक' के गाने सुनियो जरा के लिए एक साथ आवाज दी है. यूट्यूब पर अभी तक इस गाने को सात मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कुमार सानू का कहना है कि इतने लंबे समय बाद फिर से साथ काम करने का मौका मिलने से वे और उदित जी दोनों ही बहुत खुश हैं.

सानू ने बताया कि इससे पहले उन्होंने साथ में ढेरों गाने गाए हैं. बीच में काफी लंबा गैप आ गया था, इसलिए जब यह मौका आया तो खुशी होना लाजमी था. उनके मुताबिक, उदित नारायण भी इस रीयूनियन को लेकर काफी एक्साइटेड और खुश हैं.

रिकॉर्डिंग के दिनों की यादें और मस्ती

कुमार सानू का मानना है कि प्रोफेशनल लाइफ में भले ही गैप रहा हो, लेकिन उनके बीच का रिश्ता बिल्कुल वैसा ही है. उन्होंने कहा कि उनकी दोस्ती बहुत पुरानी है, आज भी कायम है और आगे भी ऐसी ही रहेगी. जब भी वे दोनों साथ बैठते हैं, तो खूब हंसी मजाक होता है और पुराने रिकॉर्डिंग के दिनों की बातें निकल आती हैं. इस नए गाने की रिकॉर्डिंग भी बहुत ही खुशमिजाज माहौल में पूरी हुई.

सुने पूरा गाना-

 

यूट्यूब पर भी साथ आए दोनों सिंगर्स

सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि कुमार सानू और उदित नारायण ने साथ में एक और गाना रिकॉर्ड किया है. रिपोर्ट्स के हवाले से, करीब 10 से 12 दिन पहले दोनों ने सानू के यूट्यूब चैनल के लिए तेरा मेरा याराना गाना गाया. कुमार सानू ने बताया कि उन्होंने उदित जी से इस गाने के लिए रिक्वेस्ट की थी और वे तुरंत मान गए. इसका एक वीडियो भी आएगा, जिससे लोग देख पाएंगे कि वे अपने दोस्तों के साथ किस तरह काम करते हैं.

को-सिंगर का पता कैसे चला?

सुनियो जरा गाने को लेकर कुमार सानू ने एक मजेदार बात भी शेयर की. उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारी नहीं थी. उन्हें यह तक नहीं पता था कि वे किसके लिए गा रहे हैं या उनके साथ दूसरा सिंगर कौन होगा. जब उन्हें पाकुल सर के यहां बुलाया गया, तब उन्हें फिल्म के गाने के बारे में बताया गया. बाद में उन्हें पता चला कि उदित जी भी उनके साथ गा रहे हैं, जिसे जानकर वे काफी खुश हुए.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES