)
NHAI on vehicle insurance: अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है, तो टोल प्लाजा क्रॉस करते ही आपको एक SMS आएगा. आपके फोन पर एक रिमाइंड भेजा जाएगा कि आपके वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या खत्म होने वाला है. इस SMS का आपके चालान से कोई कनेक्शन नहीं होगा.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को इंश्योरेंस रिन्यूअल से जुड़े SMS अलर्ट पर जानकारी साझा की और साफ किया कि देश के कुछ नेशनल हाईवे पर इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत जागरूकता अभियान की टेस्टिंग के तौर पर की जा रही है.
NHAI ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर SMS अलर्ट पर स्पष्ट जानकारी साझा की है. NHAI ने साफ किया है कि इस पायलट प्रोजेक्ट का मकसद व्हीक्ल्स इंश्योरेंस को लेकर वाहन मालिकों को अलर्ट करना है, ना कि उनपर चालान लगाना या पेनेल्टी वसूलना.
NHAI ने साफ किया कि इस स्कीम का मकसद वाहन मालिकों को उनकी गाड़ी से जुड़े बीमा की जानकारी देना और समय पर उसे रिन्यू करवाने के लिए जागरूक करना है. NHAI ने स्पष्ट किया कि इन SMS अलर्ट का मकसद सिर्फ जानकारी देना और अलर्ट करना है. इसके आधार पर वाहनों का टोल प्लाजा पर कोई चालान नहीं काटा जाएगा और न ही कोई जुर्माना लगाया जाएगा.
इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर टेस्टिंग के लिए शुरू किया जा रहा है, ताकि इंश्योरेंस के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके, ना कि टोल प्लाजा पर चालान या पेनेल्टी की कार्रवाई हो.