)
'कॉफी विद करण' के एक सेगमेंट के दौरान करिश्मा कपूर एक बहुत ही मजदर सिचुएशन में फंस गईं. उन्होंने अपनी बहन करीना कपूर की कॉल उठाई, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे लाइव शूट के बीच स्पीकरफोन पर बात कर रही थीं. यह मजेदार पल एक ऐसे सेगमेंट के दौरान आया, जिसमें मेहमानों को सेलिब्रिटीज को फोन करके उनसे 'हाय करण, मैं बोल रही हूं' कहलवाना था, ताकि वे पॉइंट्स जीत सकें. करीना ने अपनी बहन करिश्मा को फोन किया, जिन्हें शायद इस बात का पता ही नहीं था कि शो के सेट से उन्हें स्पीकरफोन पर रखा गया है.
शुरुआत में वह करीना से नॉर्मल बातचीत करती रहीं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी आवाज करण जौहर और शो की टीम भी सुन रही है, वह हैरान रह गईं. इस दौरान उनकी बातचीत में कुछ ऐसा हुआ कि सेट पर मौजूद लोग भी हंसने लगे.
दरअसल, शो के एक खास सेगमेंट में मेहमानों को कुछ मशहूर हस्तियों को फोन करना था और उनसे 'हाय करण, इट्स मी' कहलवाना था. ऐसा करने पर उन्हें पाइंट्स मिलने थे. इसी दौरान करीना ने अपनी बहन करिश्मा को फोन किया. करीना ने उनसे पूछा कि क्या चल रहा है और वह क्या कर रही हैं?
इस पर करिश्मा ने बताया कि वह करीना का टॉक शो 'व्हाट वुमेन वांट' देख रही हैं. इस शो के हालिया एपिसोड में मीरा राजपूत मेहमान बनकर पहुंची थीं. करिश्मा ने बातचीत के दौरान कहा, ''मैं बस तुम्हें और मीरा को देख रही हूं. सब कह रहे हैं कि आखिर क्या चल रहा है?''
Kareena Kapoor calling Karisma Kapoor on Koffee With Karan, and Karisma immediately starting to spill that she's watching the Kareena-Mira episode without even realising she's on speakerphone.Karan Johar having to stop her before she spills more tea LMAOOOO.
— r (bekhayalime) November 4, 2026
मीरा राजपूत का नाम सुनकर करण जौहर ने बातचीत के बीच में दखल दिया और करिश्मा को रोकते हुए कहा, ''तुम 'कॉफी विद करण' पर हो, इससे आगे कुछ मत कहना.'' करण की बात सुनकर करिश्मा को एहसास हुआ कि उनकी बातचीत स्पीकर पर सब सुन रहे हैं. वह हैरान रह गईं और मजाकिया अंदाज में बोलीं, ''ओह नहीं, तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हो बेबो?'' इस पूरे घटनाक्रम में करिश्मा का मीरा का नाम लेने का अंदाज भी चर्चा का विषय बन गया.
बयान बन न जाए विवाद: ऑनएयर होने से पहले क्यों देखते हैं 'कॉफी विद करण' का एपिसोड? करण जौहर ने खोला बड़ा राज
उन्होंने मीरा का जिक्र कुछ इस तरह किया, जैसे वह अपनी बहन से उनके बारे में कुछ मजेदार बातें साझा करने वाली हों. बता दें कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हाल ही में करीना कपूर खान के टॉक शो 'व्हाट वुमेन वांट' में पहुंची थीं. शाहिद और करीना एक समय रिश्ते में थे, ऐसे में मीरा का करीना के शो में पहुंचना लोगों के लिए दिलचस्प रहा. शो के दौरान मीरा ने शाहिद के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने शाहिद को बच्चों के लिए एक अच्छा पिता बताया. साथ ही पति और जीवनसाथी के रूप में भी उनकी तारीफ की.
(आईएएनएस इनपुट)