72 National Film Awards: यामी गौतम से कार्तिक आर्यन तक, नेशनल अवॉर्ड में किसे कितना मिला कैश प्राइज, जानें पूरी लिस्ट
72 National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में ना केवल स्टार्स को सम्मान बल्कि कैश प्राइज भी मिलता है. आइए जानते हैं नेशनल अवॉर्ड मिलने पर किसे कितना कैश प्राइज मिलता है.
72 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विनर्स को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया है. पहली बार नेशनल अवॉर्ड्स दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर में हुआ था. क्या आप जानते हैं, अवॉर्ड के साथ-साथ प्राइज मनी में कितना कैश मिलता है.
2 से 3 लाख रुपये प्राइज मनी मिलती है
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जिन्हें स्वर्ण कमल मिलता है उन्हें 3 लाख रुपये प्राइज मनी मिलता है. वहीं रजत कमल अवॉर्ड्स विनर को 2 लाख रुपये मिलते हैं.
बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के लिए कितना कैश प्राइज मिलता है
कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है. ममूटी को फिल्म ब्रह्ययुगम और कार्तिक आर्यन को चंदू चैम्पियन के लिए अवॉर्ड मिला है. दोनों स्टार को रजत कमल अवॉर्ड दिया गया है. दोनों स्टार को 2 लाख रुपये कैश प्राइज मिला है. यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है.एक्ट्रेस को भी रजत कमल के साथ 2 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला है.
स्पेशल मेन्शन में मिलता है केवल सम्मान
स्पेशल मेन्शन अवॉर्ड में सम्मान सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाता है. इसमें प्राइज मनी नहीं मिलती है. आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला है. उन्हें स्वर्ण कमल अवॉर्ड मिला है. उन्हें फिल्म के लिए 3 लाख रुपये मिले हैं. फिल्म को म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है.
रणदीप हुड्डा को कितना प्राइज मनी?
अमारन फिल्म डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी को बेस्ट डायरेक्शन अवॉर्ड मिला है. उन्हें स्वर्ण कमल अवॉर्ड मिलता है. 3 लाख प्राइज मनी के साथ, रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए स्वर्ण कमल नेशनल अवॉर्ड मिला है. अवॉर्ड के साथ 3 लाख प्राइज मनी मिली है.
कल्कि 2898 को मिला बेस्ट पॉपुलर फिल्म होलसम अवॉर्ड
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है. प्रोड्यूसर वैजयंती और डायरेक्टर नाग अश्विन को स्वर्ण कमल के साथ 3 लाख रुपये प्राइज मनी मिली.
सपोर्टिंग एक्टर्स को कितना प्राइज मनी मिला
सपोर्टिंग एक्टिंग कैटेगरी की लिस्ट में संजय मिश्रा को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है. एक्टर को फिल्म भक्षक के लिए सम्मान दिया गया है. संजय को रजत कमल अवॉर्ड के साथ 2 लाख प्राइज मनी मिली है. सचना नमिदास और रोपाश्री वरकडी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. उन्हें भी 2 लाख प्राइज मनी मिला है.